Homeमध्यप्रदेशमंदिर के बाहर बोरे में बंद मिला मवेशी का अवशेष:भोपाल में हिंदू...

मंदिर के बाहर बोरे में बंद मिला मवेशी का अवशेष:भोपाल में हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम, कहा- गोवंश की गर्दन काटी; डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन

भोपाल में रविवार देर रात तलैया थाने के पास स्थित काली मंदिर के बाहर एक सफेद बोरे में मवेशी के अवशेष मिले। इसे लेकर जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने इसे गाय का अवशेष बताकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल और आला अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम खत्म किया। पुलिस ने भानु हिंदू की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष की मदद से तत्काल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की बात कही है। देखिए तस्वीरें हिंदू संगठन ने दी प्रदर्शन की चेतावनी संगठन के प्रमुख भानू हिंदू ने बताया कि बोरे में गोवंश की गर्दन कटी हुई थी, जिससे जाहिर होता है कि गाय का कत्ल किया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो संपूर्ण हिंदू समाज सड़कों पर प्रदर्शन करेगा। संगठन बोला-माहौल खराब करने की साजिश संगठन ने आरोप लगाया कि गोवंश को कत्ल करने के बाद मंदिर के बाहर फेंकना सामाजिक माहौल खराब करने की कोशिश है। पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है कि घटना की हर बारीकी से जांच हो। एडिशनल डीसीपी ने दिया जांच का भरोसा हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी भी मौके पर पहुंचे। एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तिवारी ने पूरे घटनाक्रम को नवरात्रि के दौरान शहर का माहौल खराब करने की साजिश बताया है। उन्होंने पुराने शहर में देर रात तक खुलने वाली दुकानों पर भी आपत्ति जताई। यह खबरें भी पढ़ें भोपाल का गोमांस अरब और हडि्डयां चाइना जाती थीं:ड्राइवर को एक ट्रिप के लिए 15 हजार देते थे
भोपाल में पुलिस हेडक्वार्टर (PHQ) के सामने 17 दिसंबर की रात पकड़े गए 26 टन गोमांस के मामले में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पूछताछ में पता चला है कि यहां से गोमांस अरब देशों में सप्लाई किया जाता था, जबकि हड्डियां चीन भेजी जाती थीं। मामले में स्लॉटर हाउस का संचालक असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा मुख्य आरोपी है। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here