मंडला में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कामता माल क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन कर रहे छह ट्रैक्टर जब्त किए हैं। तीन बिना नंबर के वाहन भी परिवहन में शामिल जब्ती के दौरान तीन ट्रैक्टरों पर पंजीयन नंबर अंकित पाए गए, जिनमें एमपी 51 एए 1174, एमपी 51 जीडी 6792 और एमपी 51 एए 8789 शामिल हैं। वहीं तीन अन्य ट्रैक्टर बिना नंबर के थे, जिनकी पहचान उनके चेसिस नंबर के आधार पर की गई। जब्त किए गए ट्रैक्टरों में महिंद्रा, पावर ट्रेक और आइशर कंपनी के वाहन शामिल हैं। राजस्व विभाग की अभिरक्षा में रखे गए वाहन खनिज अधिकारी हितेश बिसेन ने बताया कि सभी जब्त वाहनों को राजस्व विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। वाहनों को टाटरी चौकी प्रभारी की सुपुर्दगी में शासकीय अभिरक्षा में रखा गया है। नियमों के तहत प्रकरण दर्ज संबंधित वाहनों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले को आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय भेजा जा रहा है। इसके अलावा बिना नंबर वाले ट्रैक्टरों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
