Homeविदेशवर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प ने क्यूबा पर कब्जे की बात कही, बोले- जो चाहूं...

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प ने क्यूबा पर कब्जे की बात कही, बोले- जो चाहूं कर सकता हूं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे क्यूबा के साथ जो चाहें कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जल्द ही किसी न किसी तरीके से क्यूबा को अपने कब्जे में लेने का “सम्मान” मिल सकता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और क्यूबा के बीच रिश्ते सुधारने को लेकर बातचीत चल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका चाहता है कि क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कनेल सत्ता छोड़ दें, लेकिन क्यूबा ने साफ कहा है कि वह अपने देश के मामलों में किसी भी बाहरी दखल को नहीं मानेगा। इस समय क्यूबा गंभीर आर्थिक और बिजली संकट से गुजर रहा है। तेल की कमी के कारण देश में लंबे-लंबे बिजली कट लग रहे हैं और हाल ही में पूरा बिजली सिस्टम भी ठप हो गया था। इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिका क्यूबा से बातचीत कर रहा है, लेकिन पहले ईरान के मामले को सुलझाएगा। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… नाइजीरिया में बम धमाकों में दर्जनों की मौत, कई घायल पूर्वोत्तर नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में सोमवार रात कम से कम तीन जगहों पर आत्मघाती हमले हुए, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए और घायल हो गए। इमजरेंसी सर्विसेज ने यह जानकारी एसोसिएटेड प्रेस (AP) के हवाले से दी है। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में तीन अलग-अलग जगहों पर धमाकों की आवाजें सुनी गईं। मैदुगुरी वह जगह है जहां नाइजीरिया के ही जिहादी संगठन बोको हराम के चरमपंथी एक दशक से भी ज्यादा समय से विद्रोह कर रहे हैं। मैदुगुरी में नाइजीरिया की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (NEMA) के ऑपरेशंस हेड सिराजू अब्दुल्लाही के अनुसार, ये बम धमाके एक लोकल मार्केट और मैदुगुरी यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल के एंट्री गेट पर हुए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here