Homeमध्यप्रदेशइनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट, दो आरोपी गिरफ्तार:धार पुलिस ने शाजापुर जिले...

इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट, दो आरोपी गिरफ्तार:धार पुलिस ने शाजापुर जिले के बेरछा से पकड़े, सामान बरामद

धार पुलिस ने शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र से सोमवार को दो आरोपी को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई इनकम टैक्स अधिकारी बनकर की गई लूट के मामले में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया सामान भी बरामद किया है। बेरछा एसडीओपी नागेंद्र प्रताप सिंह ने धार पुलिस के शाजापुर आने और बरामदगी की पुष्टि की है। ये था मामला यह मामला धार जिले में हुई एक बड़ी लूट से जुड़ा है। बदमाशों ने इनकम टैक्स अधिकारी बनकर एक ठेकेदार को बंधक बनाया और लगभग आधा किलो सोने व नकदी की लूट की थी। इस वारदात को ‘स्पेशल 26’ फिल्म की तर्ज पर अंजाम दिया गया था। धार के ठेकेदार राजकुमार कालवी के घर में पांच बदमाश घुसे थे। उन्होंने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया और ब्लैक मनी की जांच करने का बहाना बनाया। बदमाशों ने ठेकेदार की पत्नी कृष्णा से अलमारी खुलवाई और उसमें रखे आधा किलो सोने के गहने तथा चार लाख रुपए नकद लूट लिए। वे दो मोबाइल फोन भी ले गए और जाते समय पति-पत्नी को रस्सी से बांध दिया था। ठेकेदार की शिकायत पर धार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों का संबंध बेरछा से पाया गया। धार पुलिस ने बेरछा पहुंचकर आरोपियों के घरों की तलाशी ली और दिलीप पिता रामचंद्र अहिरवार और शहजाद पिता रोशन खान आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने लूटे गए सामान का कुछ हिस्सा भी बरामद किया है। इस पूरी घटना का विस्तृत खुलासा धार पुलिस पूछताछ के बाद करेगी। इनको किया गिरफ्तार दिलीप पिता रामचंद्र अहिरवार उम्र 45 साल निवासी दलित मोहल्ला ग्राम झोकर थाना मक्सी जिला शाजापुर , शहजाद पिता रोशन ख़ान जातिमुसलमानउम्र 35 साल निवासी म न 123 ग्राम बिरगोद थाना बेरछा जिला शाजापुर

ये हैं अब तक फरार आरोपी

इकबाल पिता इशाक खान निवासी मालीखेडी जिला शाजापुर

तन्मय उर्फ साहिल पिता दिलीप ठाकुर (26) निवासी एयरपोर्ट रोड इंदौर, बैरछा जिला शाजापुर

रंजीत पिता ग्यारसिया निवासी ग्राम वैरछा जिला शाजापुर

अब्दुल निसार पिता अब्दुल सत्तार खान निवासी शाजापुर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here