Homeमध्यप्रदेश5 राज्यों में चुनाव कराने जाएंगे एमपी के IAS:50 अफसरों को नामांकन...

5 राज्यों में चुनाव कराने जाएंगे एमपी के IAS:50 अफसरों को नामांकन दाखिल होने से पहले चुनावी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचना होगा

देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एमपी से 50 आईएएस अफसरों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। फरवरी में ट्रेनिंग ले चुके इन आईएएस अफसरों में सचिव, अपर सचिव और उपसचिव स्तर के अधिकारियों के अलावा अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय का भी नाम शामिल है। अब जबकि चुनाव आयोग ने इन सभी राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है, तो ये सभी अधिकारी आयोग द्वारा आवंटित राज्यों में पर्यवेक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने पहुंचेंगे। जिन आईएएस अधिकारियों को पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए भेजा जाएगा, उनमें किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग के सचिव निशांत वरवड़े, वित्त विभाग के सचिव लोकेश कुमार जाटव, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव श्रीमन शुक्ला, नगरीय विकास और आवास आयुक्त संकेत भोंडवे, मछुआ कल्याण और मत्स्य विभाग के सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह, हस्तशिल्प और हाथकरघा आयुक्त मदन विभीषण नागरगोजे, उद्योग आयुक्त एवं एमडी लघु उद्योग निगम दिलीप कुमार तथा एमपी सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव के नाम शामिल हैं। बंगाल में दो फेज वोटिंग होगी बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों-यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता हैं। यहां 824 सीटों पर चुनाव होने हैं। इन राज्यों में आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है। 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे। आयुक्त स्कूल और उच्च शिक्षा के सचिव जनसंपर्क कमिश्नर की भी ड्यूटी इनके अलावा आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता, आयुक्त उच्च शिक्षा प्रबल सिपाहा, प्रबंध संचालक एमपी वित्त निगम इंदौर वंदना वैद्य, प्रमुख राजस्व आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव, संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विास योजनाएं सतेंद्र सिंह, सचिव जेल और परिवहन मनीष सिंह, धनराजू एस आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं, श्रीकांत बनोठ आयुक्त नगर व ग्राम निवेश, सपना निगम सदस्य राजस्व मंडल, बसंत कुर्रे संचालक कौशल विकास, दिनेश श्रीवास्तव संचालक लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग भी चुनाव ड्यूटी कराने के लिए प्रशिक्षण ले चुके हैं। चुनाव आयोग के आदेश पर संचालक पंचायत राज छोटे सिंह, आयुक्त आबकारी दीपक सक्सेना, अभिजीत अग्रवाल, आयुक्त कोष और लेखा भास्कर लक्षकार, अपर सचिव लोक निर्माण विभाग संजीव श्रीवास्तव, संचालक प्रशासन अकादमी मुजीबुर्रहमान खान, आयुक्त सहकारिता मनोज पुष्प, सचिव पंचायत और ग्रामीण विकास दिनेश जैन, संभागीय सचिव माशिमं इंदौर प्रीति जैन, अपर आयुक्त राजस्व ग्वालियर वीरेंद्र कुमार, एमपी जल निगम वीएस चौधरी कोलसानी, आयुक्त पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण सौरव कुमार सुमन को भी चुनावी ड्यूटी में जाना होगा। संचालक बजट, आयुक्त कोष और लेखा समेत वित्त सचिव भी जाएंगे चुनाव कराने जिन अन्य आईएएस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी के लिए चुना गया है। उनमें अपर सचिव खनिज साधन विभाग भारती ओगरे, अपर सचिव वाणिज्यिक कर विभाग राजेश ओगरे, अपर सचिव वन विभाग राजेश बाथम, कुमार पुरुषोत्तम एमडी राज्य कृषि विपणन बोर्ड, अवधेश शर्मा आयुक्त तकनीकी शिक्षा, अनुराग वर्मा एमडी वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, राजीव रंजन मीना संचालक बजट, दीपक आर्य सीईओ एमपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, रोहित सिंह अपर सचिव वित्त विभाग, निधि निवेदिता आयुक्त महिला और बाल विकास विभाग, हर्षिका सिंह सीईओ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मनीषा सेंतिया अपर सचिव गृह विभाग, अमर बहादुर सिंह अपर आयुक्त राजस्व जबलपुर, अजय देव शर्मा उप सचिव राजस्व विभाग, चंद्रशेखर शुक्ला, उप सचिव राजस्व विभाग, अभय अरविन्द बेडेकर अपर प्रबंध संचालक पर्यटन विकास बोर्ड, बुद्धेश वैद्य सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल, तन्वी हुड्‌डा अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर, दिलीप कुमार यादव एमडी राज्य पर्यटन विकास निगम, अवि प्रसाद सीईओ रोजगार गारंटी परिषद तथा साकेत मालवीय कलेक्टर अशोकनगर भी चुनाव में ड्यूटी कराने पर्यवेक्षक बनकर जाएंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here