Homeदेशराजस्थान-छत्तीसगढ़ में फरवरी के पहले हफ्ते ही पारा 30° पार:बाड़मेर-राजनांदगांव में तापमान...

राजस्थान-छत्तीसगढ़ में फरवरी के पहले हफ्ते ही पारा 30° पार:बाड़मेर-राजनांदगांव में तापमान 32°C पहुंचा; बिहार के गोपालगंज-मधुबनी में विजिबिलिटी जीरो

देशभर में मौसम बदल रहा है। मध्य प्रदेश में सर्दी फिर से बढ़ गई, तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में फरवरी के पहले ही हफ्ते में तापमान 30 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया। शुक्रवार को बाड़मेर और राजनांदगांव में तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर, शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर, खजुराहो समेत 11 शहरों में तापमान 10° डिग्री से नीचे रहा। खजुराहो में टेम्पेरेचर 6.6 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 फरवरी से बारिश-बर्फबारी होगी। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। बिहार के गोपालगंज-मधुबनी में शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया है, यहां विजिबिलिटी जीरो है। मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज तेज सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम की 2 तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल- राजस्थान: पारा 32° के ऊपर पहुंचा, फतेहपुर, नागौर में सर्दी बरकरार प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी शहरों में दिन में तेज धूप रही, जिससे तापमान में 1 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। बाड़मेर में तापमान 32 डिग्री से ऊपर चला गया। हालांकि फतेहपुर और नागौर में सर्दी बरकरार रही, यहां तापमान 3.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अगले 5 दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 11 शहरों में पारा 10° से नीचे, कटनी में 5.6° तापमान प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तेज सर्दी है। शुक्रवार को ग्वालियर, खजुराहो समेत 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। कटनी, शहडोल और छतरपुर सर्दी पड़ रही है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 8 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर फिर से प्रदेश में देखने को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: गोपालगंज, मधेपुरा में घना कोहरा, विजिबिलिटी जीरो, 5 दिन बाद बढ़ेगा तापमान प्रदेश के गोपालगंज और मधुबनी में घना कोहरा छाया रहा, विजिबिलिटी जीरो रही। यहां तापमान भी 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 12 फरवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने में बारिश होने की संभावना नहीं है। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ रहा है, जिससे प्रदेश में मौसम सामान्य हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: कोहरा छटा, 25kmph की रफ्तार से चल रही हवा, बरेली सबसे सर्द रहा प्रदेश में पश्चिमी हवाओं की रफ्तार बढ़कर 25 किमी प्रति घंटे हो गई है। इसके असर से प्रदेश भर में कोहरा छट गया। पिछले 24 घंटे में यूपी में कहीं बारिश नहीं हुई। हालांकि 10 से अधिक जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। 8.2°C न्यूनतम तापमान के साथ बरेली सबसे सर्द रहा। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: 4 शहरों में छाया कोहरा, गंगोत्री में माइनस 23 डिग्री तक गिरा पारा राज्य के सभी जिलों में आज बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। शनिवार सुबह हरिद्वार, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर के खटीमा में कोहरा दिखा। उत्तरकाशी के गंगोत्री में पारा चारों धामों के मुकाबले सबसे नीचे चल रहा है, जहां लगातार माइनस तापमान के कारण कड़ाके की सर्दी बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: 15 दिन पहले गर्मी की दस्तक, 25°C तक पहुंचा तापमान केंद्रीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बार 15 दिन पहले ही तापमान बढ़ने लगा है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.9°C की बढ़ोतरी हुई है, शुक्रवार को फरीदाबाद में 24.9°C तापमान रहा। हालांकि राज्य का सबसे सर्द इलाका महेंद्रगढ़ (AWS) रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6°C रिकॉर्ड किया गया। 4 दिन बाद प्रदेश के तापमान में 2-4°C की और वृद्धि होने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: कोहरे ने बढ़ाई सर्दी, 10-11 को फिर से बारिश-बर्फबारी प्रदेश में 2 दिन बाद फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- राज्य में आज और कल मौसम साफ रहेगा, लेकिन 9 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इस दिन अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है, जबकि 10-11 फरवरी को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश-बर्फबारी होगी। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: सर्दी का असर कम, 32° के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म; अंबिकापुर सबसे सर्द प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 32°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4°C अंबिकापुर में रहा। अगले तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here