Homeमध्यप्रदेशडीजल चोरी का वीडियो बना रहे ढाबा मालिक पर फायरिंग:ग्वालियर में दुकान...

डीजल चोरी का वीडियो बना रहे ढाबा मालिक पर फायरिंग:ग्वालियर में दुकान में छिपकर बचाई जान; कार सवार बदमाश ट्रक से कर रहे थे चोरी

ग्वालियर में ट्रक से डीजल चोरी कर रहे कार सवार बदमाशों का वीडियो बना रहे ढाबा मालिक पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली चलते ही ढाबा मालिक ने दुकान के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के लखनौदी गांव के पास सिथौली रोड की है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और ढाबा संचालकों में आक्रोश फैल गया। मामले की सूचना तुरंत झांसी रोड थाना पुलिस को दी गई और घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि झांसी रोड क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में डर और नाराजगी का माहौल है। दरअसल झांसी रोड थाना क्षेत्र के लखनौदी गांव निवासी मनीष शर्मा ग्वालियर बायपास हाईवे पर सड़क किनारे ‘पंडित ढाबा’ और किराना दुकान चलाते हैं। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनकी दुकान के पास एक ट्रक आकर रुका। ट्रक चालक किसी काम से वाहन खड़ा कर वहां से चला गया। कुछ देर बाद एक कार में सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और ट्रक के डीजल टैंक का ढक्कन खोलकर डीजल चोरी करने लगे। खटपट की आवाज सुनकर मनीष की नींद खुल गई। उन्होंने दुकान के अंदर से छिपकर बदमाशों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच बदमाशों की नजर उन पर पड़ गई। इसके बाद तीन बदमाशों ने अवैध हथियार निकालकर उनकी ओर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मनीष घबरा गए और दुकान के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। बदमाशों ने 2-3 गोलियां चलाईं, धमकी देकर हुए फरार बदमाशों ने दो से तीन गोलियां चलाईं और ढाबा संचालक को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। गनीमत रही कि इस घटना में मनीष को कोई चोट नहीं आई। फरियादी मनीष ने तुरंत डायल 112 और झांसी रोड थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे फरार हो गए। मनीष ने चोरी-छिपे बनाए गए बदमाशों के वीडियो भी पुलिस को सौंप दिए हैं और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी झांसी रोड शक्ति सिंह यादव का कहना है कि एक वीडियो दुकानदार ने दिया है। उसके आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here