Homeमध्यप्रदेशपन्ना में बाइक से गिरने से युवक की मौत:गाड़ी बेकाबू होने से...

पन्ना में बाइक से गिरने से युवक की मौत:गाड़ी बेकाबू होने से हादसा, पहचान के प्रयास जारी

पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के मरहा मार्ग पर शुक्रवार, 13 मार्च की रात को एक युवक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उसकी जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, युवक मरहा मार्ग से गुजर रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक पर से नियंत्रण खो गया और वह सड़क पर जा गिरा। हादसे में युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और शाहनगर पुलिस को इसकी जानकारी दी। अस्पताल में घोषित किया मृत मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर सर्वेश लोधी ने युवक की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। पहचान की कोशिश जारी हादसे का शिकार हुए युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। शाहनगर पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवा दिया है और आसपास के गांवों व थानों की मदद से युवक की शिनाख्त (पहचान) करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here