Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में व्यापारी की कार से 17 लाख की चोरी:टायर बदलते समय...

जबलपुर में व्यापारी की कार से 17 लाख की चोरी:टायर बदलते समय कार से रुपए से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हुए

भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की कार से 17 लाख रुपए से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना भोपाल–जबलपुर NH-45 पर हुई। व्यापारी बैंक से कैश निकालकर घर जा रहा था, तभी रास्ते में वारदात हो गई।
टायर पंक्चर होने पर बदल रहा था स्टेपनी
जानकारी के मुताबिक मटर मंडी के व्यापारी विशेष जैन बैंक से 17 लाख रुपए निकालकर कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार का टायर पंचर हो गया। व्यापारी सड़क किनारे गाड़ी रोककर स्टेपनी बदलने लगे।
ड्राइवर सीट के पास रखा था रुपए से भरा बैग
बताया जा रहा है कि 17 लाख रुपए से भरा बैग कार की ड्राइवर सीट के पास रखा हुआ था। व्यापारी टायर बदलने में व्यस्त थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश मौका पाकर कार में रखा रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। व्यापारी को बैग गायब होने का पता टायर बदलने के बाद चला।
मटर मंडी में करता है व्यापार
पीड़ित विशेष जैन मटर मंडी में मटर के व्यापार से जुड़े बताए जा रहे हैं। वह बैंक से नकदी निकालकर अपने काम से घर जा रहे थे।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट संदिग्ध नजर नहीं आया है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया के मुताबिक अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। ये खबर भी पढ़ें… दतिया में बकरा लूटकर भागे दो बदमाश गिरफ्तार दतिया में उनाव क्षेत्र में कट्टे की नोक पर बकरा लूटकर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर पकड़ लिया। आरोपियों के पास से लूटा गया बकरा, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और कट्टा भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपी झांसी (यूपी) के रहने वाले हैं।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here