विंग कमांडर विपुल यादव का आज रायपुर के देवेंद्रनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी के बंगला नंबर-79 में उन्होंने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। घटना के बाद परिवारों के सदस्य रायपुर पहुंच गए हैं, हालांकि इस मामले में कोई भी खुलकर कुछ कहने से बच रहा है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। एफएसएल टीम और पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। विपुल यादव (39) मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे और रायपुर में तैनात थे। वे छत्तीसगढ़ में एंटी-नक्सल ऑपरेशन से जुड़े दायित्व संभाल रहे थे। 11 मार्च की सुबह उनके घर के बेडरूम में पंखे से लटका हुआ शव मिला था। सबसे पहले घर में काम करने वाली मेड ने उन्हें देखा और पुलिस को सूचना दी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के समय घर के दूसरे कमरे में उनके दोनों बच्चे सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। दोनों की 2014 में लव मैरिज हुई थी। उनकी पत्नी पहले एयरफोर्स में कार्यरत थीं और फिलहाल आईटी सेक्टर में काम कर रही हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते सुसाइड की आशंका जताई है। पुलिस ने विपुल का मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसकी जांच एफएसएल टीम कर रही है। पहले ये तस्वीरें देखिए… काम से दिल्ली गई हुई थी पत्नी जानकारी के मुताबिक, विंग कमांडर विपुल यादव हरियाणा के रहने वाले थे, लेकिन मूल रूप से उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में उनका रहना था। पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव भी एयरफोर्स में अधिकारी थीं। इस्तीफा देकर वह आईटी सेक्टर कंपनी में जॉब कर रही हैं। विपुल-अर्जिता का 9 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। जो रायपुर में पिता के साथ ही रहते थे। जिस समय विपुल ने घर पर आत्महत्या की उनकी पत्नी दिल्ली में थी। पति की मौत की खबर सुनने के बाद बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जिला अस्पताल पहुंची। तब तक विपुल यादव के शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका था। वजह अभी तक स्पष्ट नहीं पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ……………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… कांग्रेस प्रवक्ता की भतीजी ने लगाई फांसी..लिखा-SORRY मम्मी-पापा:दुर्ग में 11वीं की पढ़ाई कर रही थी छात्रा, इंस्टाग्राम ID डिलीट की, सरकारी कर्मचारी हैं माता-पिता छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 16 साल की लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा। मैं जो कर रही हूं, वह सही नहीं है, लेकिन फिर भी मैं आत्महत्या कर रही हूं। प्लीज मुझे माफ कर देना। मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई। पढ़ें पूरी खबर…
