Homeमध्यप्रदेशसिंघार बोले- बीजेपी ने दबाव बनाकर कराया विजयपुर का फैसला:पटवारी ने कहा-हिम्मत...

सिंघार बोले- बीजेपी ने दबाव बनाकर कराया विजयपुर का फैसला:पटवारी ने कहा-हिम्मत है तो निर्मला सप्रे का निर्णय कराकर दिखाए सरकार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। पटवारी ने विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य घोषित होने के मामले में कहा कि कांग्रेस इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का सम्मान है, लेकिन पार्टी को भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट में न्याय मिलेगा। पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे यह स्वीकार नहीं हो रहा कि एक आदिवासी नेता चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच गया। उन्होंने विधायक निर्मला सप्रे के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा में हिम्मत है तो उस मामले में भी निर्णय कराकर दिखाए। सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर सिंघार का सवाल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सूचना आयोग में खाली पदों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति लंबे समय से लंबित है और सरकार इस मामले में बेहद धीमी गति से काम कर रही है। सिंघार ने कहा कि सरकार सांप की तरह धीरे-धीरे रेंगती है, जबकि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति जल्द होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है और दो सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की जानी है। नरोत्तम मिश्रा और गैस सिलेंडर पर भी सवाल सिंघार ने कहा कि पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा से जुड़े एक मामले की सुनवाई अभी लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दबाव बनाकर फैसले करवाने की कोशिश करती है और यह भी आशंका जताई कि कांग्रेस की राज्यसभा सीट प्रभावित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। गैस सिलेंडर की कमी और महंगाई को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। सिंघार ने कहा कि सरकार हर मामले में देर से जागती है। कोविड काल में भी निर्णय लेने में देरी की गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार को टैक्स में कमी कर जनता को राहत देनी चाहिए, लेकिन सरकार केवल अपना खजाना भरने में लगी है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले- कोर्ट के फैसले का कांग्रेस नेताओं को सम्मान करना चाहिए
जीतू पटवारी और उमंग सिंघार सहित तमाम कांग्रेस नेताओं के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इंदौर में कहा- जीतू पटवारी सहित कांग्रेस पार्टी को उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करना चाहिए। उनके द्वारा न्यायालय के निर्णय पर अनावश्यक टिप्पणियों से उनकी अज्ञानता उजागर होती है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here