Homeमध्यप्रदेशपिपरिया में कल 11 स्थानों पर बिजली बंद रहेगी:सुबह 11 से दोपहर...

पिपरिया में कल 11 स्थानों पर बिजली बंद रहेगी:सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक नगर पालिका करेगी लाइन शिफ्टिंग कार्य

पिपरिया में मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। नगर पालिका के बिजली लाइन शफ्टिंग का काम किए जाने की वजह से यह कटौती की जा रही है। इस मरम्मत कार्य के चलते पिपरिया के 11 के.वी. फीडरों से जुड़ी बिजली बंद रखी जाएगी। शहर के कुल 11 प्रमुख इलाकों में 2 घंटे तक लोगों को बिना बिजली के रहना होगा। कंपनी ने बताया है कि काम की जरूरत के हिसाब से समय में थोड़ा-बहुत बदलाव भी हो सकता है। ये इलाके होंगे प्रभावित बिजली कटौती से इतवारा बाजार, पचमढ़ी रोड, बैंक कॉलोनी, टूरिस्ट मोटेल, आरा मशीन लोहिया वार्ड, व्ही.व्ही. गिरी वार्ड, बनबारी रोड, गोल्डन सिटी, स्वाद होटल, बीएसएनएल टावर और रेलवे कॉलोनी जैसे क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here