Homeमध्यप्रदेशराजस्थान के मंदिर से चोरी 20 किलो चांदी बरामद:पूर्व पुजारी ने रची...

राजस्थान के मंदिर से चोरी 20 किलो चांदी बरामद:पूर्व पुजारी ने रची साजिश; राजस्थान पुलिस ने कटनी से दो आरोपियों को पकड़ा

राजस्थान के नागौर जिले के भगवान वेंकटेश मंदिर में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने कटनी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महज 17 दिनों के भीतर वारदात को सुलझाते हुए चोरी की गई 20 किलो चांदी बरामद कर ली है। पूर्व पुजारी निकला चोरी का मास्टरमाइंड जांच में सामने आया कि आरोपी हर्ष कुमार द्विवेदी पहले इसी मंदिर में पुजारी था। विवाद के बाद मंदिर छोड़कर कटनी आए हर्ष ने अपने साथी राहुल रजक के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। दोनों ट्रेन से नागौर पहुंचे और 16 फरवरी की रात मंदिर के पिछले दरवाजे से घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को छकाने घर छोड़े मोबाइल आरोपियों ने लोकेशन ट्रेस होने से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिए थे। फरारी के दौरान वे मुंबई, पुणे और ओडिशा में छिपते रहे। पुलिस ने आरोपियों को ट्रैक करने के लिए 1500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और करीब 9000 किलोमीटर का सफर तय किया। कटनी पुलिस के सहयोग से घर में दी दबिश राजस्थान पुलिस की 9 सदस्यीय टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कटनी पहुंचकर स्थानीय कोतवाली पुलिस के सहयोग से दबिश दी। पुलिस ने जलपा वार्ड निवासी हर्ष कुमार द्विवेदी और पाठक गली निवासी राहुल रजक को उनके घर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के जेवर बरामद कर लिए गए हैं। 17 दिनों तक चला सघन सर्च ऑपरेशन दूरी: पुलिस टीम ने जांच के लिए 9000 किमी की यात्रा की। निगरानी: 50 बस स्टैंड, 15 रेलवे स्टेशन और 3 एयरपोर्ट पर छानबीन की गई। रिकॉर्ड: मुख्य आरोपी हर्ष पर कटनी में पहले से मारपीट का मामला दर्ज है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here