Homeमध्यप्रदेशभोपाल में तेज-रफ्तार कार फेंसिंग तोड़ते हुए खदान में गिरी:24 साल के...

भोपाल में तेज-रफ्तार कार फेंसिंग तोड़ते हुए खदान में गिरी:24 साल के युवक की मौत, दो दोस्त घायल; टर्न पर मुड़ नहीं सकी कार

भोपाल के अयोध्या नगर अरेड़ी में स्थित कंचन खदान में एक तेज रफ्तार कार फेंसिंग का तार और खंबे को तोड़ते हुए पानी में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। अयोध्या नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पानी में डूबी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला लिया गया। हादसा शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे का है। रविवार को गांधी मेडिकल कॉलेज की मोरचुरी में बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अनियंत्रित कार फेंसिंग तोड़कर खदान में गिरी अयोध्या नगर थाने के प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि 24 वर्षीय रोहित माली पिता संतोष माली की तेज रफ्तार कार से शनिवार की शाम अरेड़ी क्रेशर बस्ती कंचन खदान के करीब से गुजर रहा था। तभी उसकी कार अनियंत्रित होने के बाद खदान की फेंसिंग और खंबे को तोड़ती हुई पानी में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर युवक को पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद नगर निगम की क्रेन की मदद से कार को भी पानी से बाहर निकला गया तेज रफ्तार के कारण टर्न पर कार मुड़ नहीं सकी मृतक ओला कैब का चालक था। सवारी को छोड़ने के बाद पिपरिया जाहिर पीर से उसने दो दोस्तों को कार में बैठाया था। तीनों अयोध्या नगर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान एक टर्न पर तेज रफ्तार के कारण कार मुड़ नहीं सकी और खदान में जा गिरी। सीट बेल्ट लगा था, इसलिए बाहर नहीं निकल सका युवक टीआई के मुताबिक कार रोहित ही चला रहा था। ड्राइविंग के समय उसने सीट बेल्ट लगा रखी थी। इसलिए कार के डूबने के बाद वह गाड़ी में ही फंस गया, जबकि उसके दोनों दोस्त किसी तरह कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे। खदान के जिस हिस्से में कार गिरी थी, वहां करीब 8 से 10 फीट पानी भरा हुआ था। बस्ती के लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को बाहर निकाल लिया, जबकि रोहित को पुलिस के पहुंचने के बाद बाहर निकाला जा सका। पुलिस टीम ने उसे सीपीआर भी दिया, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। आनन-फानन में उसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक्सीडेंट के बाद की तीन तस्वीरें देखिए

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here