Homeमध्यप्रदेशखरगोन में केबल चोरी में नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार:जलाकर कॉपर निकाला, झाड़ियों...

खरगोन में केबल चोरी में नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार:जलाकर कॉपर निकाला, झाड़ियों में छिपाया; 7.5 किग्रा तार जब्त

खरगोन के जैतापुर थाना क्षेत्र में खेतों से मोटर पंप के कॉपर तार चोरी करने के आरोप में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 19 हजार रुपये कीमत का 7.500 किलोग्राम केबल तार जब्त किया है। जैतापुर थाना प्रभारी सुदर्शन कलोसिया ने बताया कि लगभग एक माह पहले सोलना रोड के खेतों में मोटर पंप से केबल चोरी की वारदात हुई थी। पीड़ित किसानों की शिकायत पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस छानबीन के दौरान मेहरखट्टी निवासी राजेश उर्फ राजा पिता गुलाबसिंह अवासे और जोजनखेड़ी के एक नाबालिग का नाम सामने आया। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि चुराए गए केबलों को जलाकर उनमें से तांबे के तार निकाले गए थे और फिर उन्हें झाड़ियों में छिपा दिया गया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कॉपर तार बरामद कर लिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here