Homeमध्यप्रदेशशंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर में ध्वजा महोत्सव:जिन प्रतिमाओं का अभिषेक, शनिवार को...

शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर में ध्वजा महोत्सव:जिन प्रतिमाओं का अभिषेक, शनिवार को निकलेगा ध्वजाओं का वरघोड़ा

राजधानी के तुलसी नगर स्थित श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में आयोजित दो दिवसीय ध्वजा महोत्सव के दौरान शुक्रवार को भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान पार्श्वनाथ की जिन प्रतिमाओं का अभिषेक किया और विविध धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष आईएल मेहता ने बताया कि आचार्य मुक्ति सागर सूरीश्वर महाराज और आचार्य अचल मुक्ति सागर महाराज के सानिध्य में विशेष धार्मिक विधियां और अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान की प्रतिमाओं का विधिवत अभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मूलनायक शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान के अभिषेक का सौभाग्य तुलसी नगर मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कोठारी और उनके परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री ललित तातेड, श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष राजेश तातेड, मनोज संघवी, शिल्पा कोठारी सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे। मंदिर के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि ध्वजा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार 7 मार्च को सुबह 8 बजे से धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होंगे। इसके बाद आचार्य संघ के सानिध्य में ध्वजाओं का भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here