Homeमध्यप्रदेशकटनी में पुरानी रंजिश में आरोपियों ने फेंका देसी बम:5 नाबालिग सहित...

कटनी में पुरानी रंजिश में आरोपियों ने फेंका देसी बम:5 नाबालिग सहित 7 लोग घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र के बंगला लाइन कैंप में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हमलावरों ने देसी बम (सूअर मार बम) फेंक दिए, जिससे पांच नाबालिगों सहित सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना गुरुवार दोपहर की है। 10 से 12 हमलावरों ने किया अचानक हमला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। स्थानीय निवासी सचिन यादव ने बताया कि करीब 10 से 12 लोग अचानक एक घर पर पहुंचे और देसी बम फेंकना शुरू कर दिया। धमाके इतने तेज थे कि आसपास के घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच दो दिन पहले भी विवाद हुआ था, जिसके बाद बदला लेने के लिए यह हमला किया गया। पांच नाबालिग भी हुए घायल घटना में नितेश (15), प्रियांशु (17), अमन (18), कविता (25), देव (11), रोहिणी (35) और प्रीत (18) घायल हुए हैं। इनमें पांच नाबालिग शामिल हैं, जो घटना के समय घर के पास खेल रहे थे या आसपास मौजूद थे। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात घटना की सूचना मिलते ही माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here