Homeमध्यप्रदेशहुस्न के जाल में व्यापारी को फंसाया, फिर कपड़े उतरवाए:गर्लफ्रेंड के पति...

हुस्न के जाल में व्यापारी को फंसाया, फिर कपड़े उतरवाए:गर्लफ्रेंड के पति ने रची थी ब्लैकमेलिंग की साजिश, पुलिसवाला भी शामिल था

मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स के पहले हिस्से में आपने पढ़ा कि 24 अप्रैल 2012 को बालाघाट का कपड़ा व्यापारी मनीष जैन वारासिवनी में एक लड़की से मिलने पहुंचा था। फोन पर हुई बातचीत के बाद वह उसके बताए घर तक पहुंचा, लेकिन अंदर कदम रखते ही सब कुछ बदल गया। कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया, कपड़े उतरवाए और आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इन तस्वीरों को परिवार और ससुराल वालों तक पहुंचाने की धमकी देकर उससे 10 लाख रुपए मांगे गए। इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर पीटा गया और जेब में रखे 5 हजार रुपए भी छीन लिए। जान और बदनामी के डर से मनीष ने घर बनाने के लिए बचाकर रखे 70 हजार रुपए भी आरोपियों को दे दिए। लेकिन धमकियां बंद नहीं हुईं। कुछ दिन बाद उससे दो लाख रुपए और मांगे गए। आखिरकार उसने अपने बड़े भाई को पूरी बात बताई और 4 मई 2012 को पुलिस में शिकायत की। अगले दिन FIR दर्ज हुई। अब आगे की कहानी पढ़िए… शुरुआत में यह मामला एक व्यापारी के साथ हुई लूट और ब्लैकमेलिंग का लग रहा था। लेकिन जांच में एक ऐसा नाम सामने आया, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। यह नाम एक पुलिसकर्मी का था, जो वारदात के वक्त पुलिस की वर्दी में मौजूद था। मनीष की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। बबली के पीछे था पति कमलेश जांच में सामने आया कि मनीष का मोबाइल नंबर शीतल उर्फ बबली तक एक डायरी के जरिए पहुंचा था। यह डायरी पुलिसकर्मी मेखराम श्रीनील लेकर आया था। इसके बाद बबली ने मनीष को फोन करना शुरू किया। बातचीत के जरिए उसका भरोसा जीता गया और फिर उसे मिलने के लिए वारासिवनी बुलाया गया। मनीष बबली को अपनी दोस्त समझता था, जबकि वह इस साजिश का हिस्सा थी। बबली के पति कमलेश पटले ने ये साजिश रची थी। मनीष ने बताया वर्दी वाले पुलिसकर्मी का सच साजिश के मुताबिक, मनीष जैसे ही बबली के बताए घर में पहुंचा वैसे ही वहां मौजूद लोग सक्रिय हो गए। उसे पकड़कर कपड़े उतरवाए गए और तस्वीरें खींची गईं। इस दौरान पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति भी वहां मौजूद था। मनीष ने अपने बयान में बताया था कि उस व्यक्ति की वर्दी पर स्टार लगा था और कमर पर रिवॉल्वर थी। बाद में उसकी पहचान पुलिसकर्मी मेखराम श्रीनील के रूप में हुई। वर्दी पहनकर खींची तस्वीरें, फिर हुआ पैसों का बंटवारा जांच में सामने आए बयानों के मुताबिक, मेखराम ने कमरे में मनीष की आपत्तिजनक तस्वीरें खींची थीं। इन तस्वीरों का इस्तेमाल उसे बदनाम करने और पैसे वसूलने के लिए किया जाना था। मनीष से रकम मिलने के बाद गिरोह के सदस्यों के बीच पैसों का बंटवारा भी हुआ। पूछताछ में मेखराम ने बताया कि मिली रकम में से 30 हजार रुपए कमलेश को दिए गए। राजुल, मनोज और निकलेश को 4,500-4,500 रुपए दिए गए, जबकि 31,500 रुपए उसके पास रहे। हालांकि, रकम के बंटवारे को लेकर आरोपियों के बयानों में अलग-अलग आंकड़े भी सामने आए। अदालत ने इन बयानों के साथ दूसरे साक्ष्यों को भी परखा। क्या पहले भी इसी तरीके से लोगों को फंसाया गया था? जांच के दौरान इस मामले का एक और पहलू सामने आया। अदालत में आसपास के महीनों में अखबारों में प्रकाशित कुछ खबरें भी पेश की गईं। इन खबरों में ऐसी घटनाओं का जिक्र था, जिनमें पहले किसी लड़की के जरिए व्यक्ति से संपर्क किया जाता था। फिर उसे मिलने के लिए बुलाकर आपत्तिजनक तस्वीरें खींची जातीं और बाद में ब्लैकमेल किया जाता था। पुलिस ने कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया मनीष के साथ हुई घटना में भी इसी तरह का तरीका अपनाया गया था। हालांकि, अखबारों में प्रकाशित दूसरी घटनाओं और इस मामले की समानता को देखते हुए भी अदालत ने प्रत्येक आरोपी के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों को अलग-अलग परखा। पुलिस ने कमलेश पटले, बबली, मेखराम श्रीनील, मनोज परस्ते और राजुल कोटांगले समेत कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया था। इनमें तीन पुलिसकर्मी और तीन महिलाएं भी शामिल थीं। जांच के दौरान मोबाइल फोन, डिजिटल कैमरा, मेमोरी कार्ड, लैपटॉप और तस्वीरों समेत कई सामान जब्त किए गए। अदालत में कुछ गवाह मुकर गए मामले की सुनवाई शुरू हुई तो अदालत के सामने कई चुनौतियां थीं। सुनवाई के दौरान कुछ गवाह अपने पहले के बयानों से मुकर गए। ऐसे में यह तय करना जरूरी था कि किन आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्य उनकी भूमिका साबित करने के लिए पर्याप्त हैं। मनीष ने अदालत में घटना का ब्योरा दिया। उसने उस व्यक्ति की मौजूदगी का भी जिक्र किया, जो पुलिस की वर्दी पहनकर मौके पर आया था। अदालत ने उसके बयान के साथ दूसरे गवाहों की गवाही, जब्त सामान और जांच में सामने आए साक्ष्यों को भी परखा। इस दौरान तत्कालीन टीआई हितेंद्र चौहान के खिलाफ आरोप पर्याप्त रूप से साबित नहीं हो सके। आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई करीब 12 साल तक चली सुनवाई के बाद 1 अगस्त 2024 को बालाघाट के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश केएस बरिया की अदालत ने फैसला सुनाया। अदालत ने कमलेश उर्फ बिट्टू बाबा, लक्ष्मी उर्फ शीतल उर्फ बबली, मेखराम श्रीनील, निकलेश ठाकुर, मनोज परस्ते और राजुल कोटांगले को दोषी पाया। इन छह आरोपियों को आपराधिक साजिश, लूट और जबरन वसूली से जुड़े आरोपों में उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई गई।
वहीं, फरार आरोपी रोशन उर्फ रेशमा का मामला अलग रखा गया। कुछ अन्य आरोपियों को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर बरी कर दिया गया। क्राइम फाइल्स पार्ट-1 भी पढ़ें… ‘कुंडी खुली है, अंदर आ जाओ…’ गर्लफ्रेंड ने मिलने बुलाया:कमरे में पहुंचते ही बदल गया माजरा मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स में कहानी बालाघाट के एक ऐसे मामले की, जिसमें गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे कपड़ा व्यापारी को पहले बंधक बनाया गया, फिर कपड़े उतरवाकर तस्वीरें खींची गईं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here