मध्य प्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी किया है। मोहन सरकार में मंत्री का दर्जा पाने वाले दूसरे नेता मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में नियुक्त निगम, मंडल बोर्ड, प्राधिकरणों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों को इस बार मंत्री का दर्जा नहीं मिला है। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया के बाद रमेश चंद्र शर्मा दूसरे ऐसे नेता हैं जिन्हें मंत्री का दर्जा मिला है। हालांकि, राज्य वित्त आयोग की संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक नियुक्ति के साथ ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का प्रावधान है। आयोगों में ये बने थे अध्यक्ष उपाध्यक्ष म.प्र. पिछड़ा वर्ग आयोग में रामकृष्ण कुसमरिया अध्यक्ष और मौसम बिसेन सदस्य हैं। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया हैं, जबकि के.के सिंह (पूर्व आई.ए.एस.) और विरेन्द्र कुमार सदस्य हैं। अनुसूचित जनजाति आयोग में रामलाल रौतेल अध्यक्ष हैं तथा भगत नेताम और मंगल सिंह धुर्वे सदस्य हैं। अनुसूचित जाति आयोग में कैलाश जाटव अध्यक्ष हैं, वहीं रामलाल मालवीय और बारेलाल अहिरवार सदस्य हैं। बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष निवेदिता शर्मा हैं। महिला आयोग में रेखा यादव अध्यक्ष हैं तथा साधना स्थापक सदस्य हैं। योग आयोग के अध्यक्ष राघवेन्द्र शर्मा हैं। म.प्र. युवा आयोग में प्रवीण शर्मा अध्यक्ष हैं। बोर्ड में इनके पास जिम्मेदारी म.प्र. महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड में केशव सिंह भदौरिया अध्यक्ष हैं। राज्य कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाह हैं। म.प्र. खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में पंकज जोशी अध्यक्ष और राकेश जादौन उपाध्यक्ष हैं। प्राधिकरणों में यह नेता हुए थे एडजस्ट ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण में अशोक जादौन अध्यक्ष और उदयवीर सिंह गुर्जर उपाध्यक्ष हैं। सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल हैं। जबलपुर विकास प्राधिकरण में संदीप जैन अध्यक्ष और प्रशांत केसरवानी उपाध्यक्ष हैं। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया हैं, जबकि सुधीर गुप्ता और वेदप्रकाश शिवहरे उपाध्यक्ष हैं। उज्जैन विकास प्राधिकरण में रविन्द्र सोलंकी अध्यक्ष, मुकेश यादव और रवि वर्मा उपाध्यक्ष हैं, तथा इसके सदस्यों में विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचन्द्र शर्मा, सुशीला जाटवा और दुर्गा बिलोटिया शामिल हैं। अमरकंटक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेन्द्र भारती हैं। म.प्र. तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण में विनोद गोटिया अध्यक्ष हैं। ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में अशोक शर्मा अध्यक्ष और हरीश मेवाफरोश उपाध्यक्ष हैं। विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति हैं, वहीं अजय सिंह और संजय तीर्थानी उपाध्यक्ष हैं। रतलाम विकास प्राधिकरण में मनोहर पोरवाल अध्यक्ष हैं, गोविंद काकाणी और प्रवीण सोनी उपाध्यक्ष हैं, तथा राजेन्द्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास और किरण महावर सदस्य हैं। चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव हैं। मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष गुड्डी आदिवासी हैं। समिति, परिषद, बैंक एवं संस्थान जन अभियान परिषद में मोहन लाल नागर उपाध्यक्ष हैं। राज्य अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव हैं। म.प्र. राज्य कर्मचारी कल्याण समिति में रमेश चन्द्र शर्मा अध्यक्ष हैं। महर्षि पतंजली संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष कौशल शर्मा हैं।
