Homeमध्यप्रदेशहरदा में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकला:दसों गुरुओं की...

हरदा में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकला:दसों गुरुओं की तस्वीरों वाली झांकियां सजी, लोगों ने किया स्वागत

हरदा में रविवार शाम गुरुनानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज ने नगर कीर्तन निकाला। रेलवे स्टेशन के पास स्थित गुरुद्वारे से शुरू हुए नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पंज प्यारे ध्वजा लेकर आगे चल रहे थे और गुरु नानक देव की तस्वीर पालकी में रखी गई थी। दसों गुरुओं की तस्वीरों वाली झांकियां और गुरु ग्रंथ साहिब की झांकी भी निकाली गई। समाज की महिलाएं भक्ति भजन गा रही थीं, जबकि पुरुष शब्द कीर्तन कर रहे थे। श्रद्धालुओं ने ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारे लगाए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने पालकी पर मत्था टेका। गुरुद्वारे के ज्ञानी राजवीर सिंह ने बताया कि गुरुनानक देव ने जीवनभर सद्भावना और समानता का संदेश दिया। उन्होंने ऊंच-नीच और जातिवाद खत्म करने के लिए पंगत और संगत की बात कही। राजवीर सिंह के मुताबिक, गुरुनानक देव ने नारी का सम्मान करने और अपनी कमाई का दसवां हिस्सा समाज की भलाई में खर्च करने का संदेश भी दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार, 24 नवंबर को जयंती महोत्सव पर गुरुद्वारे में गुरुवाणी का पाठ और लंगर होगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here