Homeदेशसोनिया गांधी का इटली वाला पुश्तैनी घर म्यूजियम बना:मालिक ने गांधी परिवार...

सोनिया गांधी का इटली वाला पुश्तैनी घर म्यूजियम बना:मालिक ने गांधी परिवार को आने का न्योता दिया; भारत में उनके पास न घर, न गाड़ी

इटली में सोनिया गांधी के पुश्तैनी घर को म्यूजियम के रूप में संरक्षित कर दिया गया है। यह जानकारी घर के मालिक सुखदेव सिंह कांग ने अमृतसर में दी। कांग ने गांधी परिवार को इस घर को देखने के लिए आने का न्योता दिया है। कांग ने बताया कि यह जगह केरलम से आने वाले भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करती है। पहले यहां ताला रहता था। अब केयरटेकर नियुक्त की गई है, जिससे पर्यटकों को घर में एंट्री मिल सके। घर में सोनिया के बचपन से लेकर भारत में राजनीतिक करियर तक की झलक मिलेगी। सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इसी गांव में हुआ था। सुखदेव सिंह कांग ने इसे 2020 में खरीदा था। सोनिया के पुश्तैनी घर की तस्वीरें… म्यूजियम में दिखाया जाएगा सोनिया का जीवन कांग ने कहा कि इस संपत्ति को सोनिया गांधी की यात्रा को दिखाने वाले म्यूजियम के रूप में विकसित किया गया है। इटली में उनके शुरुआती वक्त से लेकर भारत में उनके प्रमुख राजनीतिक जीवन तक की कहानी दर्ज की जाएगी। कांग ने कहा, “गांधी परिवार जो भी चीजें देना चाहेगा, उन्हें घर के अंदर रखा जाएगा। यह म्यूजियम केवल सोनिया गांधी को समर्पित है और उनकी यादों को सहेजता है।” घर खरीदने वाले कांग के बारे में जरूरी बातें… कांग खुद ब्रेशिया में रहते हैं, जो लुसियाना से करीब 1 घंटे की दूरी पर है। कांग मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव के रहने वाले हैं। 1992 में इटली गए थे। शुरुआत में डेयरी फार्म, खेती और फैक्ट्री में काम किया, बाद में कारोबारी बने। कांग ने कहा कि हम इसकी ऐतिहासिक पहचान नहीं बदलना चाहते। घर को उसी हालत में रखा है, सिर्फ जरूरी मरम्मत कराई है। अंदर अभी भी माइनो परिवार का पुराना फर्नीचर और कुछ पुरानी ब्लैक-व्हाइट फोटो हैं। अब इसे म्यूजियम बनाना है, इसके लिए जरूरी अनुमतियां भी मिल गई हैं, ऐसा कांग का दावा है। वो गांधी परिवार से तस्वीरें, दस्तावेज, निजी सामान मांग रहे हैं, ताकि म्यूजियम में रखा जा सके। 2024 के हलफनामे के मुताबिक सोनिया के पास इतनी प्रॉपर्टी सोनिया गांधी ने फरवरी 2024 में राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे में कुल ₹12.53 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। इसमें दिल्ली के डेरा मंडी गांव में 3 बीघा कृषि भूमि की कीमत ₹5.88 करोड़ और इटली में पिता की विरासत में मिली आवासीय संपत्ति में उनके हिस्से की कीमत ₹26.83 लाख बताई गई थी। उनके पास ₹1.07 करोड़ के गहने, ₹90 हजार नकद और बैंक में करीब ₹5.30 लाख जमा थे। हलफनामे में भारत में कोई आवासीय संपत्ति या गाड़ी घोषित नहीं किया गया था। उन्होंने कोई देनदारी भी नहीं बताई थी। ————- ये खबर भी पढ़ें… सोनिया की किताब ने सबसे तेज बिक्री का रिकॉर्ड बनाया; 2 लाख प्रतियां बिकीं, ₹20 करोड़ की कमाई, सोनिया को कितने रुपए मिलेंगे 10 नवंबर को रिलीज हुई सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ ने बिक्री के कई रिकॉर्ड बनाए हैं। किताब छापने वाले पब्लिशर हार्पर कॉलिंस का कहना है कि अब तक इसकी 2 लाख से ज्यादा कॉपी बिक चुकी हैं। यानी किताब सिर्फ एक हफ्ते में ही करीब 20 करोड़ रुपए कमा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here