Homeमध्यप्रदेशउपेंद्र जैन का एमपी का नया डीजीपी बनना तय:सीएम की हरी झंडी...

उपेंद्र जैन का एमपी का नया डीजीपी बनना तय:सीएम की हरी झंडी मिलते ही गृह विभाग जारी करेगा आदेश, एक दिसंबर से लेंगे नए DGP चार्ज

मध्य प्रदेश के नए डीजीपी के रूप में 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी उपेंद्र कुमार जैन का सिलेक्शन होना तय माना जा रहा है। जैन वर्तमान में ईओडब्ल्यू के डीजी हैं। वे उज्जैन में एसपी रहे चुके हैं। इसके अलावा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के करीबी रिश्तेदारों में भी उनका नाम है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री से मशविरे के बाद इसी हफ्ते उनके नाम को हरी झंडी दे सकते हैं। 3 नामों का पैनल किया था तैयार एक दिसंबर से नए डीजीपी के पदभार संभालने को लेकर गुरुवार 20 नवंबर को दिल्ली में हुई बैठक में यूपीएससी के प्रतिनिधि के साथ एमपी के सीएस और डीजीपी भी शामिल हुए थे। इसके बाद तीन नाम का पैनल तैयार किया है। इसमें वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का नाम शामिल किया गया था। इन तीन अफसरों में से उपेंद्र जैन का नाम फाइनल कर लिया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव की हरी झंडी मिलते ही गृह विभाग नए डीजीपी की नियुक्ति के आदेश जारी करेगा। इसमें उपेंद्र जैन का नाम सबसे आगे बताया गया है। उपेंद्र जैन का बनना लगभग तय उपेंद्र जैन को लेकर सबसे अहम बात यह मानी जा रही है कि वे एसपी उज्जैन रहे हैं और सीएम यादव उनकी कार्यशैली से वाकिफ हैं। उनका बनना लगभग तय माना जा रहा है। साथ ही केंद्र में पदस्थ अधिकारियों से भी उनकी पटरी अच्छी बैठती है। अगर किसी महिला को डीजीपी बनाने का मौका दिया जाता तब प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव नई डीजीपी बन सकती थीं। प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव की भी थी दावेदारी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव मध्य प्रदेश कैडर की 1991 बैच की भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं जो वर्तमान में मध्य प्रदेश होमगार्ड और SDERF (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल) की महानिदेशक (DG) के पद पर कार्यरत हैं। वे मध्य प्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक (DGP) पद के लिए यूपीएससी (UPSC) द्वारा तय तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों के पैनल में शामिल रहीं। डीजी जेल वरुण कपूर भी रहे पैनल में डॉ. वरुण कपूर मध्य प्रदेश कैडर के 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं, जो जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश जेल विभाग के महानिदेशक (DG) के पद पर कार्यरत हैं। 14 मई 1967 को जन्मे कपूर एनआईटी (NIT) तिरुचिरापल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई (ऑनर्स) हैं। आईपीएस बनने से पहले उन्होंने 1989 से 1991 के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के रूप में काम किया। इसके बाद यूपीएससी (UPSC) परीक्षा पास कर वे आईपीएस बने। ये खबर भी पढ़ें… एमपी को मिल सकती है पहली महिला DGP:प्रज्ञा ऋचा के साथ तीन अफसरों की दावेदारी मजबूत मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here