Homeमध्यप्रदेशउमरिया NH-43 पर दलदल, जाम में फंसे मरीज की मौत:लाश गले लगाकर...

उमरिया NH-43 पर दलदल, जाम में फंसे मरीज की मौत:लाश गले लगाकर बिलखती रही महिला; 9 साल से ओवरब्रिज अधूरा, मिट्टी से सड़क पर कीचड़

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में नेशनल हाईवे-43 के मोर्चा फाटक पर कीचड़ के कारण दूसरे दिन भी जाम लगा है। जाम में फंसने से इलाज के लिए ले जाए जा रहे रवि की मौत हो गई। परिजन उन्हें पाली से बाइक पर लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही रवि ने दम तोड़ दिया। परिजन के मुताबिक, रवि की तबीयत खराब थी। वे उन्हें इलाज के लिए बाइक से पाली ले जा रहे थे। इसी दौरान मोर्चा फाटक के पास जाम में फंस गए। रास्ते में रवि की मौत हो गई। सड़क पर शव को गले लगाकर महिला बिलखती रही। घटना की तीन तस्वीरें… ओवरब्रिज निर्माण के लिए सड़क पर मिट्टी डाली मोर्चा फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए सड़क पर मिट्टी डाली गई है। बेमौसम बारिश के बाद सड़क दलदल में बदल गई। इससे वाहनों के पहिए फिसल रहे हैं। भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। घुनघुटी में वाहनों की लंबी कतार लगी है। घुनघुटी में रोके जा रहे वाहन, बदला रूट हाईवे पर जाम के चलते पुलिस ने घुनघुटी में वाहनों को रोकना शुरू कर दिया है। शहडोल जाने वाले वाहनों को छोटी तुम्मी, बड़ी तुम्मी और मानपुर के रास्ते भेजा जा रहा है। मोर्चा फाटक पर सड़क दलदल में बदलने से वाहनों का निकलना मुश्किल है। 2017 से प्रस्तावित चार ओवरब्रिज, अब तक निर्माण अधूरा नेशनल हाईवे-43 पर 2017 से चार ओवरब्रिज बनाने का काम प्रस्तावित है। इनमें मोर्चा फाटक पर भी ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। निर्माण के लिए सड़क पर मिट्टी डाली गई थी। बारिश के बाद मिट्टी दलदल बन गई। इससे वाहनों के पहिए फिसलने लगे और रास्ता बंद होने की स्थिति बन गई। रास्ता सुधारने मशीनें लगाईं एमपीआरडीसी के संभागीय प्रबंधक अवधेश स्वर्णकार ने बताया कि निर्माण कार्य जारी है। रास्ता सुधारने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। ठेका कंपनी काम कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here