Homeमध्यप्रदेशसामाजिक कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही प्रभारी पर फेंकी स्याही:कब्रिस्तान में चल रहे मेट्रो...

सामाजिक कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही प्रभारी पर फेंकी स्याही:कब्रिस्तान में चल रहे मेट्रो के काम से थे नाराज, मोती मस्जिद इलाके की घटना

भोपाल में मेट्रो के निर्माण कार्य को लेकर कब्रिस्तान की जमीन के इस्तेमाल और काम के तरीके से नाराज सामाजिक कार्यकर्ता आमिर आजाद ने शनिवार शाम औकाफ-ए-शाही कार्यालय के प्रभारी तलत हक्कानी पर स्याही फेंक दी। घटना मोती मस्जिद इलाके में मलिक डेयरी के पास की बताई जा रही है। तलत हक्कानी के मुताबिक, वे कार्यालय से अपने घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में आमिर आजाद ने कुछ अन्य लोगों के साथ उन्हें रोक लिया और उन पर स्याही डाल दी। घटना के बाद तलत हक्कानी तलैया थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने की बात कही। इस घटना के पीछे मेट्रो के निर्माण कार्य को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद बताया जा रहा है। आमिर आजाद का आरोप है कि मेट्रो के काम के कारण कब्रिस्तान की जमीन प्रभावित हुई है। निर्माण कार्य दिन-रात चल रहा है और उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने तलत हक्कानी के उस बयान पर भी नाराजगी जताई, जिसमें कथित तौर पर उन्होंने कहा था कि मेट्रो के काम में उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है। आमिर बोले- 10 साल से लड़ रहे, अब बुजुर्गों को कहां दफनाएं घटना के बाद आमिर आजाद ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे पिछले 10 साल से कब्रिस्तान की जमीन को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि कब्रिस्तान और मस्जिदों की जमीन प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा, ‘हम समझ नहीं पा रहे हैं कि अपने बुजुर्गों को कहां दफनाएं। पूरी कब्रिस्तान की जमीन प्रभावित कर दी गई। मेट्रो का काम 24 घंटे चल रहा है। रात-दिन काम हो रहा है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।’ आमिर ने तलत हक्कानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उनके पास समस्या का समाधान करने का अधिकार नहीं है तो उन्हें जिम्मेदारी छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अब इस मामले में आला अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। उनका कहना था कि जमीन और कब्रिस्तान से जुड़े मुद्दे पर अब वे चुप नहीं बैठेंगे। तलत हक्कानी बोले- घर जाते समय रास्ते में रोका, स्याही डाली औकाफ-ए-शाही कार्यालय के प्रभारी तलत हक्कानी ने बताया कि वे कार्यालय से फिरोज नाम के व्यक्ति के साथ घर जाने के लिए निकले थे। मलिक डेयरी के पास पहुंचने से पहले आमिर आजाद और उनके साथ मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद उन पर स्याही डाल दी गई। हक्कानी के मुताबिक, घटना शाम करीब 6:45 बजे की है। उन्होंने बताया कि वे इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए तलैया थाने पहुंचे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here