Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में कभी रुके नहीं...फिर भी बन गए दस्तावेज:ATS की गिरफ्त में...

जबलपुर में कभी रुके नहीं…फिर भी बन गए दस्तावेज:ATS की गिरफ्त में आए 3 अफगानी नागरिकों ने उगले राज; सोहबत ने आधार कार्ड में कराई थी टेंपरिंग

जबलपुर एटीएस ने फर्जी पासपोर्ट मामले में 19 नवंबर को तीन अफगानी नागरिकों को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। एटीएस की जांच में सामने आया है कि सोहबत खान ने उनके कोलकाता में बने आधार कार्ड में टेंपरिंग कर जबलपुर के फर्जी पते दर्ज करवाए थे। आरोपी कभी जबलपुर में न तो रुके थे और न ही यहां काम करते थे। सोहबत ने इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर तीनों के दमोह से पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन कराया था। दरअसल, आधार कार्ड में अपडेट या वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल पर आने वाला OTP महत्वपूर्ण होता है। अफगानी नागरिकों के कोलकाता से बनवाए गए आधार कार्ड में पते फर्जी लिखे गए थे। इसके बाद जब पासपोर्ट ऑफिस में आधार वेरिफिकेशन के लिए OTP मांगा गया, तो इन लोगों ने तुरंत संबंधित अधिकारी को मोबाइल पर आया नंबर बता दिया। इससे अधिकारियों को उनके पते फर्जी होने का शक नहीं हुआ। सोहबत खान के जरिए तैयार किए कूटरचित दस्तावेज गुरुवार को एटीएस फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में कोलकाता से असलम खान, अब्दुल बारी और अयूब खान को गिरफ्तार कर जबलपुर लेकर आई थी। अब तक की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि सोहबत खान के जरिए इन आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाए थे। एटीएस अब यह पता लगा रही है कि इनके सिंडिकेट में कितने लोग शामिल हैं और यह नेटवर्क कब से चल रहा है। भारत आने की वजह और टाइमलाइन खंगाल रही ATS एटीएस इन अफगानियों के भारत आने की असल वजह और उनकी टाइमलाइन तैयार कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि सोहबत खान के जरिए इन लोगों ने जबलपुर में किन-किन लोगों से मुलाकात की। वे किस तारीख और किस वर्ष जबलपुर आए थे और यहां कहां रह रहे थे। बता दें कि, कोलकाता से गिरफ्तार असलम खान, अब्दुल बारी और अयूब खान को 23 नवंबर तक रिमांड पर लिया गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here