प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर पटना पहुंचे। यहां से हेलिकॉप्टर से वैशाली के लिए रवाना हुए। पटना एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया है। पीएम वैशाली में गंगा पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। ब्रिज का नाम बिहार के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। साथ ही 21 विभागों की 227 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इन योजनाओं की लागत 34,470 करोड़ की से ज्यादा है। इसमें सड़क, पुल, उद्योग, शिक्षा, एनर्जी और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा 1243 एकड़ के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। पीएम के आने से पहले केद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री और विधायक पहुंच चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पहुंच रहे हैं।
