Homeमध्यप्रदेशकार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:खुरई में बहन-भांजा घायल;...

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:खुरई में बहन-भांजा घायल; बसाहरी से लौटते समय झारई गांव के पास हादसा

खुरई देहात थाना क्षेत्र के झारई गांव के पास शुक्रवार देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार 33 वर्षीय चंद्रभान कुशवाहा की मौत हो गई। हादसे में उनकी बहन प्रभा और भांजा गौरव घायल हो गए। दोनों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बसाहरी से लौटते समय हुआ हादसा तोड़ाकाछी निवासी चंद्रभान पिता भगीरथ कुशवाहा अपनी बहन प्रभा और भांजे गौरव को लेने बीना के बसाहरी गांव स्थित उनकी ससुराल गए थे। शुक्रवार शाम तीनों बाइक से तोड़ाकाछी लौट रहे थे। इसी दौरान झारई गांव के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। डॉक्टरों ने चंद्रभान को मृत घोषित किया हादसे के बाद वहां से गुजर रहे तोड़ाकाछी गांव के सरपंच के बेटे ने घायलों को अपनी कार से सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद चंद्रभान को मृत घोषित कर दिया। उनका शव अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्रभा और गौरव का इलाज जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here