Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:तूफान अकवान से बदला...

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:तूफान अकवान से बदला मौसम, रायपुर में बूंदाबांदी, अंबिकापुर में 7.6 डिग्री तक पहुंचा तापमान

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर देखा जा रहा है। रायपुर में गुरुवार रात करीब 11 बजे के बाद मौसम बदला। ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। तापमान में गिरावट और ठंडक बढ़ने से शहर में कुछ जगह लोग अलाव जलाकर आग तापते नजर आए। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले 48 घंटों के दौरान बलरामपुर जिले में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पेंड्रा जिले में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं और जगह-जगह रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है और मौसम ठंडा हो गया है। ये तस्वीरें देखिए- बंगाल की खाड़ी में बना है चक्रवाती तूफान चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ आज दोपहर उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकरा सकता है। इसके गोपालपुर के पास तट पार करने की संभावना है। इस दौरान 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जबकि झोंकों की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट मौसम विभाग ने प्रदेश में क स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। रायपुर में सामान्य से कम रहा तापमान मौसम विभाग के 19 नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। इस तरह दिन और रात के तापमान में 12.5 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.6 डिग्री और सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here