Homeछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 1 ACM नक्सली ढेर:दोनों तरफ से हुई गोलीबारी,...

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 1 ACM नक्सली ढेर:दोनों तरफ से हुई गोलीबारी, मौके से शव समेत इंसास, SLR रायफल बरामद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक SLR, इंसास रायफल, पिस्टल समेत बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है। मारे गए माओवादी की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के ACM राजेश पुनेम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 3 मार्च को थाना गीदम क्षेत्र के ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के हथियार और सामग्री डंप किए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के निर्देश पर DSP राहुल कुमार उइके के नेतृत्व में डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों की टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई। घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने किया हमला दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस की टीम संदिग्ध इलाके की ओर बढ़ते हुए जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग और घेराबंदी कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच पहले से घात लगाए बैठे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 8 से 10 सशस्त्र नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली ढेर हमले के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग के बाद नक्सली अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग करने पर एक पुरुष नक्सली का शव बरामद हुआ। मौके से हथियार और नक्सली सामग्री बरामद मृत नक्सली की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के ACM राजेश पुनेम के रूप में हुई है, जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। शव के पास से SLR रायफल, इंसास रायफल, पिस्टल, वॉकी-टॉकी, मैगजीन और बड़ी संख्या में जिंदा व खाली कारतूस बरामद किए गए। ………………………. नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया: शव-हथियार बरामद; ओडिशा में सरेंडर से पहले नक्सली का मर्डर, साथियों ने मारकर दफनाया छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से SLR और इंसास समेत अन्य हथियार भी जब्त किए गए हैं। एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here