Homeमध्यप्रदेशइंदौर में '126 साल' पुरानी तिजोरी के अंदर क्या?:होलकरों का खजाना मिलने...

इंदौर में ‘126 साल’ पुरानी तिजोरी के अंदर क्या?:होलकरों का खजाना मिलने की चर्चा, लेकिन चाबी गायब; पहले केमिकल ट्रीटमेंट होगा

इंदौर के लालबाग पैलेस में पाथ-वे बनाने के लिए मजदूर जमीन समतल कर रहे थे, तभी फावड़ा किसी लोहे की चीज से टकराया। खुदाई की गई तो जंग लगी तिजोरी निकली। इसका वजन एक टन से ज्यादा, चाबी गायब और हैंडल टूटा हुआ था। सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि इसमें होलकर राजघराने का खजाना हो सकता है। एक महिला ने इसे अपनी मां की पैतृक संपत्ति बताया, जबकि होलकर परिवार से जुड़ा खासगी ट्रस्ट इसे खोले जाने के दौरान मौजूद रहना चाहता है। आखिर इस तिजोरी में क्या छिपा है? यह कितनी पुरानी है और किसकी है? समझेंगे मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर में… ।।पहले ये दो तस्वीरें देखिए।। सवाल 1. तिजोरी कितनी पुरानी है? जवाब- अभी किसी को नहीं पता। सवाल 2. तिजोरी के अंदर क्या मिल सकता है? जवाब- सोना-चांदी भी, पुराने कागज भी…और कुछ भी नहीं। सवाल 3. खोलने से पहले केमिकल ट्रीटमेंट क्यों? जवाब- ताकि खोलते वक्त तिजोरी और उसके अंदर का सामान, दोनों सुरक्षित रहें। सवाल 4. अंदर मिला सामान मालिक का पता कैसे देगा? जवाब- अंदर मिली हर चीज एक सुराग होगी, पर फैसला अकेले उससे नहीं होगा। सवाल 5. तिजोरी आखिर किसकी मानी जाएगी? जवाब- जो अपना हक कागजों और सबूतों से साबित करेगा। मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर का ये एपिसोड भी पढ़िए… गोरा करने वाली क्रीम किडनी-दिमाग कैसे खराब कर रही:मर्करी क्यों मिला रही कंपनियां चेहरे पर निखार लाने वाली क्रीम आपकी किडनी को बीमार कर सकती है। नागपुर में करीब 18 महिलाओं की किडनी बीमारी के पीछे पाकिस्तान में बनी ‘गोरी ब्यूटी क्रीम’ के इस्तेमाल की आशंका सामने आई। CDSCO ने इस क्रीम और ‘चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम’ को लेकर अलर्ट जारी किया। इसके बावजूद भोपाल के बाजारों में इनकी बिक्री होती मिली…पूरा एक्सप्लेनर पढ़िए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here