Homeमध्यप्रदेशकैसे दूर होगा जलसंकट, 22 जोन में सर्वे:गर्मी में टैंकरों के लिए...

कैसे दूर होगा जलसंकट, 22 जोन में सर्वे:गर्मी में टैंकरों के लिए 50 से ज्यादा वाटर पॉइंट तलाशे, 21 वार्डों में नहीं मिली लोकेशन

जलसंकट की आहट के बीच गर्मी में टैंकरों से शहर में पानी सप्लाय करने की तैयारी के लिए नगर निगम ने 22 जोन में सर्वे किया। इसमें टैंकरों के लिए 50 से ज्यादा नए वाटर पॉइंट तलाशे गए। 21 वार्ड ऐसे सामने आए, जहां नए हाइड्रेंट बनाने के लिए पानी मिलने की संभावना वाली कोई जगह नहीं मिली है। यानी इन इलाकों में टैंकरों की रिफिलिंग के लिए मौजूदा व्यवस्था पर ही निर्भर रहना होगा। निगम ने सभी 22 जोन में हुए सर्वे में कहीं पानी की टंकियों और संपवेल के पास तो कहीं कुएं-बावड़ी और बोरिंग के जरिए नए हाइड्रेंट बनाने की संभावना तलाशी है। इन स्थानों पर पानी की उपलब्धता की जांच के बाद ही निर्माण होगा। निगम ने सर्वे में पुराने हाइड्रेंट और उनके अलावा प्रस्तावित नई लोकेशन की जानकारी अलग-अलग जुटाई है। कई वार्डों में पहले से हाइड्रेंट होने के बावजूद दूसरी जगहों पर भी नए पॉइंट प्रस्तावित किए गए हैं, ताकि गर्मी में टैंकरों को पानी भरने के ज्यादा विकल्प मिल सकें। टंकी, संपवेल और कुएं-बावड़ियों के आसपास ज्यादा फोकस नए हाइड्रेंट के लिए उन जगहों को प्राथमिकता दी गई है, जहां पहले से पानी का स्रोत मौजूद हैं। किला मैदान, बाणेश्वर कुंड, छोटा बांगड़दा तालाब, सदर बाजार टंकी, बक्षी बाग, सूरज नगर और केशव कनक गार्डन के आसपास जगह चिह्नित की गई हैं। एमआईजी कॉलोनी वार्ड कार्यालय, त्रिवेणी पानी की टंकी, मालवा मिल के अंदर कुआं और पालीवाल नगर टंकी के आसपास भी नए पॉइंट प्रस्तावित हैं। जोन 12 में सीपी शेखर नगर टंकी परिसर, हरसिद्धि सर्विस रोड, सूरज कुंड बावड़ी, जूनी इंदौर कुआं, गाड़ी अड्डा पानी की टंकी और रावजी बाजार मेन रोड को शामिल किया गया है। जोन 13 में पीपल्यापाला रीजनल पार्क, पालदा गांव और बिलावली तालाब के आसपास जगह तय की गई है। वहीं जोन 20 में धोबीघाट संपवेल, जिंसी पानी की टंकी और चंदन नगर के आसपास नए हाइड्रेंट के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। 21 वार्डों में नहीं मिली नई लोकेशन सर्वे में 21 वार्ड ऐसे हैं, जहां नया हाइड्रेंट बनाने के लिए कोई जगह प्रस्तावित नहीं की गई है। ये वार्ड 10 अलग-अलग जोन में आते हैं। जोनवार स्थिति इस प्रकार है। बोरिंग कर निकालेंगे पानी कुछ क्षेत्रों में मौजूदा टंकियों और संपवेल पर निर्भर रहने के बजाय बोरिंग के जरिए पानी उपलब्ध कराने की योजना है। जोन 16 में सिरपुर संप पर बोरिंग कर हाइड्रेंट बनाने का प्रस्ताव है। जोन 17 और 19 में अवंतिका नगर, पारलेजी टंकी, बालाजी मैदान, भौंरासला, भार्गव नगर कांकड़ और गंगानगर में बोरिंग आधारित हाइड्रेंट की संभावनाएं तलाशी गई हैं। जोन 9 में मैदान बुक के सामने और वेणी उद्यान के पास नलकूप को भी प्रस्तावित स्थानों में शामिल किया गया है। सर्वे में कुछ वार्डों में पहले से मौजूद हाइड्रेंट के अलावा अतिरिक्त लोकेशन भी दर्ज की गई हैं। वार्ड 59 में सीपी शेखर नगर टंकी के पुराने हाइड्रेंट के साथ टंकी परिसर और हरसिद्धि सर्विस रोड पर नए स्थान प्रस्तावित हैं। वार्ड 61 में पागनीसपागा टंकी के अलावा सूरज कुंड बावड़ी और जूनी इंदौर कुएं के पास जगह तय की गई है। वार्ड 62 में गाड़ी अड्डा टंकी के साथ टंकी के पास और रावजी बाजार मेन रोड पर नए पॉइंट प्रस्तावित हैं। वार्ड 66 में माणिकबाग ब्रिज के नीचे पुराने बोरिंग हाइड्रेंट के अलावा पलसीकर कॉलोनी, परमार नगर नाले के आसपास नई जगहें चिह्नित की गई हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here