Homeमध्यप्रदेशटेलीकॉम जोन के लिए 3600 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव:450.45 एकड़ में...

टेलीकॉम जोन के लिए 3600 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव:450.45 एकड़ में दूसरे चरण का शुभारंभ, 15 हजार से अधिक रोजगार मिलने का दावा

ग्वालियर में देश के पहले इंटीग्रेटेड टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) के दूसरे चरण का गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया। यह 450.45 एकड़ में विकसित होगा। भोपाल में सीएम और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 25 निवेशकों को आवंटन पत्र दिए। 15 उत्पाद श्रेणियों में 3600 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले। इनसे 15 हजार से अधिक रोजगार का दावा है। पहला चरण 170 एकड़ में विकसित हो रहा है। जुलाई 2026 में केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय से एमओयू हुआ था। चार-पांच महीने में आवंटन जारी हुए। यहां 5जी, 6जी, सैटकॉम, ऑप्टिकल फाइबर और आईओटी उपकरणों का निर्माण, अनुसंधान, परीक्षण और प्रमाणन होगा। सीएम बोले- एमपी यानी मोर प्रॉफिट: सीएम ने 2700 से अधिक अनुपालन, 925 से अधिक अनावश्यक कानून समाप्त करने की बात कही। एमपी का मतलब मोर प्रॉफिट, मेगा प्रॉफिट और मेगा प्रोजेक्ट बताया। सिंधिया ने भारत के टेलीकॉम सेवा प्रदाता बनने की बात कही।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here