निवाड़ी के मुख्य बाजार में गुरुवार शाम भाजपा युवा मोर्चा के दो नेताओं के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। नवनियुक्त जिला महामंत्री नीरेन्द्र दांगी और प्रखर खरे के बीच वाहन क्रासिंग की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में मौके पर 400 से 500 लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। परिवार के लोग भी सड़क पर पहुंचे विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के परिवार के लोग भी सड़क पर पहुंच गए। बाजार में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को अलग किया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को वाहनों में बैठाकर कोतवाली थाने पहुंचाया। हालांकि, थाने के बाहर भी दोनों पक्षों के लोगों के बीच काफी देर तक हंगामा चलता रहा। फिलहाल विवाद की वजह और मारपीट की शुरुआत किस बात पर हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है।
