Homeमध्यप्रदेशतहसीलकर्मी के मुंह पर महिलाओं ने बरसाईं चप्पलें:कॉलर पकड़कर नीचे गिराया, महिला...

तहसीलकर्मी के मुंह पर महिलाओं ने बरसाईं चप्पलें:कॉलर पकड़कर नीचे गिराया, महिला से अभद्रता; हाथ मरोड़ने का आरोप

सागर के केसली तहसील कार्यालय में गुरुवार शाम 4-5 महिलाओं ने एक कर्मचारी को कॉलर पकड़कर जमीन पर गिराया। इसके बाद उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। महिलाओं एक के बाद एक 10 चप्पलें उसके मुंह पर मारीं। अचानक हुई मारपीट से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। कर्मचारी ने किसी तरह महिलाओं से खुद को छुड़ाया। दौड़कर मौके से भाग गया। कर्मचारी रामराज यादव पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप है। तस्वीरें देखें… लखपति दीदी की ट्रेनिंग के दौरान विवाद महिला ने बताया कि वह आजीविका मिशन के तहत समता समन्वय के पद पर पदस्थ है। 15 नवंबर को वह देवरी समूह की महिलाओं के साथ लखपति दीदी की ट्रेनिंग के लिए जा रही थी। इसी दौरान तहसील कार्यालय में पदस्थ अर्जी नवीस रामराज यादव मिले। महिला के मुताबिक, रामराज ने उनसे पूछा कि कहां जा रहे हो। इस पर महिलाओं ने कोई जवाब नहीं दिया। आरोप है कि इसके बाद रामराज ने उनके लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। महिला बोली- हाथ पकड़कर मरोड़ा महिला ने बताया कि गुरुवार को वह तहसील कार्यालय पहुंची थी। इसी दौरान कर्मचारी ने उसका हाथ पकड़कर मरोड़ दिया। इसके बाद महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि रामराज जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। महिला ने रामराज यादव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।ॉ कर्मचारी का पक्ष नहीं मिला मामले में रामराज यादव का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here