Homeमध्यप्रदेशभाजपा विधायक के बेटे को कोर्ट ने भेजा जेल:41 दिन से स्थायी...

भाजपा विधायक के बेटे को कोर्ट ने भेजा जेल:41 दिन से स्थायी वारंट के बाद किया सरेंडर; बोला-पहली गलती है, जज ने कहा-कोर्ट का सम्मान नहीं करते

ग्वालियर Adj कपिल सोनी की अदालत ने पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उसे जेल भेज दिया। हत्या के प्रयास के मामले में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी होने के 41 दिन बाद दिनेश मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। पेशी के दौरान उसने खुद को निर्दोष बताते हुए पहली गलती होने की दलील दी और माफी मांगी। इस पर न्यायाधीश ने उसकी लगातार गैरहाजिरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आप न्यायालय का सम्मान नहीं करते और तारीखों पर भी पेश नहीं होते। इसके बाद उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। दोपहर करीब 12 बजे कोर्ट पहुंचा दिनेश कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 2 बजे जेल भेज दिया गया। पहली गलती बताकर मांगी माफी, कोर्ट ने लगाई फटकार मंगलवार दोपहर दिनेश लोधी अदालत में पेश हुआ। उसने अपनी दलील में कहा कि यह उसका पहला मामला है और उससे पहली बार गलती हुई है। भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की बात कहते हुए उसने माफी की गुहार लगाई। हालांकि, अदालत ने उसकी दलील स्वीकार नहीं की। न्यायालय ने लगातार गैरहाजिर रहने पर नाराजगी जताई और उसे जेल भेजने के निर्देश दिए। 31 दिसंबर 2023 का है हत्या के प्रयास का मामला यह मामला 31 दिसंबर 2023 का है। आरोप है कि दिनेश लोधी ने रविंद्र सिंह यादव के घर के बाहर खड़े स्कूटर को अपनी कार से जोरदार टक्कर मारी थी। इस घटना को लेकर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। मामले में लगातार अदालत में पेश नहीं होने के कारण 7 अक्टूबर को उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। दूसरी अदालत से ले चुका था जमानत इस मामले में एक अहम तथ्य यह भी सामने आया कि 21 सितंबर को दिनेश इसी न्यायालय परिसर की दूसरी अदालत में किसी अन्य आपराधिक मामले में पेश हुआ था। वहां से उसने जमानत भी ले ली थी, लेकिन हत्या के प्रयास वाले मामले में पेश नहीं हुआ। लगातार गैरहाजिरी के बाद स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ और 41 दिन बाद उसने संबंधित अदालत में सरेंडर किया। अदालत के सख्त रुख के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here