Homeमध्यप्रदेश'पकड़ लो राम के चंदा चोर...:दिग्विजय की यात्रा में बुंदेली लोकगीतों से...

‘पकड़ लो राम के चंदा चोर…:दिग्विजय की यात्रा में बुंदेली लोकगीतों से उठे चंदा चोरी पर सवाल, भाजपा नेताओं पर आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा बुधवार को अशोकनगर जिले के चंदेरी पहुंची। यात्रा के दौरान बुंदेली लोकगीतों के कुछ वीडियो सामने आए हैं। इनमें ग्रामीण लोकगीतों के जरिए राम मंदिर के नाम पर चंदा चोरी और चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोपों पर सवाल उठा रहे हैं। यात्रा पिछले तीन दिनों से अशोकनगर जिले में है और आज उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। दिग्विजय सिंह की यह यात्रा दशहरे के अवसर पर उज्जैन से शुरू हुई थी। इसका समापन अयोध्या में होगा। फिलहाल यात्रा का दूसरा चरण चल रहा है। गुना से होते हुए यात्रा अशोकनगर जिले पहुंची है। बुधवार को 25वें दिन की पदयात्रा चंदेरी के ऐतिहासिक दिल्ली दरवाजे से शुरू हुई। इससे पहले यात्रा रथ की पूजा-अर्चना की गई। लोकगीतों में भाजपा नेताओं पर लगाए आरोप यात्रा के दौरान सामने आए एक वीडियो में ग्रामीण बुंदेली लोकगीत गाते हुए कहते नजर आ रहे हैं, “उनई के घर में चोरी कर लई, जिनके हाथ में जगत की डोर। हो रहो गली-गली में शोर, पकड़ लो राम के चंदा चोर।” वहीं, दूसरे वीडियो में ग्रामीण गा रहे हैं, “भाजपा के नेता, चढ़ावा चोरी कर रहे। हिंदू-हिंदू कह के कुर्सी पे बैठ गए। दिग्गी राजा ने मोर्चा संभाल लओ रे, राघौगढ़ के राजा…” दिग्विजय बोले- वोट और चंदा चोरी के खिलाफ है यात्रा यात्रा की शुरुआत पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि चंदेरी के दिल्ली दरवाजे से 25वें दिन की पदयात्रा शुरू हुई। इससे पहले धर्मरथ में रखे पवित्र नदियों के जल से भरे कलश, प्रभु श्रीरामलला और पार्थिव शिवलिंग का पूजन-अभिषेक कर आरती की गई। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा वोट चोरी और प्रभु श्रीराम के नाम पर चंदा चोरी के खिलाफ सत्य, न्याय और जवाबदेही की लड़ाई है। उनकी मांग है कि जनता के मताधिकार से खिलवाड़ और मंदिरों में श्रद्धालुओं के चंदे व चढ़ावे में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच हो। दोषियों को कठोर सजा मिले और देश में ईवीएम की जगह मतपत्र से चुनाव कराए जाएं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन लोकतंत्र की पवित्रता और धार्मिक आस्था के सम्मान को लेकर लोगों की सजगता दिखाता है। उन्होंने कहा कि सत्य, सनातन और स्वाभिमान की रक्षा की यह आवाज जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here