Homeमध्यप्रदेशगुढ़ा पहाड़ी अतिक्रमण पर नगर निगम की दलील:कब्जा हटाना तहसीलदार का काम,...

गुढ़ा पहाड़ी अतिक्रमण पर नगर निगम की दलील:कब्जा हटाना तहसीलदार का काम, मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने मांगा जवाब; अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई क्यों नहीं ?

गुढ़ा में सरकारी पहाड़ी काटकर अवैध कॉलोनी बसाने के आरोपों पर निगम ने कार्रवाई की जिम्मेदारी राजस्व विभाग की बताई है। हाई कोर्ट में पेश जवाब में निगम ने कहा कि विवादित जमीन सरकारी है। उसका सीमांकन करना और अतिक्रमण हटाना तहसीलदार का काम है। निगम इसमें केवल सहयोग कर सकता है। दूसरी ओर, सोमवार को निगम की ओर से अदालत को भरोसा दिया कि पूर्व आदेश के तहत विवादित जमीन पर हुए पौधरोपण की तस्वीरें पेश की जाएंगी। इससे स्पष्ट होगा कि पौधरोपण के निर्देश का कितना पालन हुआ। जस्टिस जीएस अहलूवालिया और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की डिवीजन बेंच ने जंडेल सिंह यादव (विधायक प्रतिनिधि ग्वालियर ग्रामीण) की जनहित याचिका पर सुनवाई की। निगम की ओर से एडवोकेट गौरव मिश्रा ने पौधरोपण की तस्वीरें पेश करने का भरोसा दिया। कोर्ट में निगम ने जवाब में बताया कि कॉलोनी विकास की जिन अनुमतियों पर सवाल उठाए हैं, वे सर्वे नंबर 458/1/1 और 458/1/2 से संबंधित हैं। जबकि याचिका में सरकारी जमीन के सर्वे नंबर अलग हैं। निगम ने गलत अनुमति देने के आरोपों को नकारते हुए कहा कि राजस्व विभाग अतिक्रमण चिह्नित करेगा, तो वह कर्मचारी और मशीनरी उपलब्ध कराएगा। विवादित जमीन पर जेसीबी से खोदी जा रही है पहाड़ी, समतल कर प्लॉट बेचने की तैयारी कोर्ट में पेश किए मार्च 2026 के फोटो, जिसमें मशीन लगाकर पहाड़ी व आसपास के क्षेत्र में खुदाई की गई थी।
विवादित जमीन के 7 सर्वे नंबर हैं। इनमें सर्वे नंबर 458/2, 459/2, 460/1, 460/2, 461/2, 551 और 552 हैं। याचिका में इन सर्वे नंबरों की जमीन को सरकारी बताया है। इनमें बाबा कपूर दरगाह की कलेक्टर प्रबंधन वाली जमीन और शासकीय आबादी भूमि शामिल है। याचिकाकर्ता ने सीमांकन, अवैध अनुमतियां निरस्त करने की मांग की है। बेखौफ माफिया… रक्कस-मोतीझील पहाड़ी खनन से खोखली, अब बस रही अवैध कॉलोनी शहर में खनन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े सरकारी पहाड़ियों को छलनी कर रहे हैं। मोतीझील बायपास स्थित पहाड़ी, रक्कस पहाड़ी और रेशमपुरा क्षेत्र के आसपास बड़े पैमाने पर पत्थर और मुरम का अवैध उत्खनन जारी है। बिना अनुमति के यहां खुदाई से न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि इन पहाड़ियों का अस्तित्व संकट में है। मोतीझील बायपास पर बदनापुरा के पास सफेद पत्थर की पहाड़ी पर माफिया बेखौफ होकर रोजाना 150 ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग ट्रक पत्थर भरकर सप्लाई किए जा रहे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here