Homeमध्यप्रदेश50 हजार ग्रामीण युवाओं को देंगे ट्रेनिंग:डेयरी, मोबाइल रिपेयर कृषि, उत्पाद निर्माण,...

50 हजार ग्रामीण युवाओं को देंगे ट्रेनिंग:डेयरी, मोबाइल रिपेयर कृषि, उत्पाद निर्माण, सेवा और तकनीकी में मिलेगा स्वरोजगार का प्रशिक्षण

मप्र में इस वित्त वर्ष 50 हजार से अधिक ग्रामीण युवाओं को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के जरिए प्रशिक्षण देने की तैयारी है। केंद्र सरकार ने देशभर के आरसेटी को 6.35 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य दिया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नेशनल एकेडमी ऑफ आरयूडीएसईटीआई के साथ एमओयू किया है। प्रशिक्षण में कृषि, उत्पाद निर्माण, सेवा-तकनीकी व उद्यमिता विकास की 4 श्रेणियां शामिल हैं। युवाओं को डेयरी, बकरी पालन, सिलाई, फूड प्रोसेसिंग, मोबाइल रिपेयर व कंप्यूटर जैसे कोर्स कराए जाएंगे। फिर बैंक ऋण से जोड़ने में मदद करेंगे। पहले 35 हजार का लक्ष्य, ट्रेनिंग मिली 35,859 को केंद्र सरकार की तरफ से इसके पहले वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना में मप्र के लिए 53 आरसेटी के जरिए 50 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें से 40 हजार को स्वरोजगार में स्थापित बताया गया। इसे भी पूरा होना बता दिया गया। वहीं 2024-25 में मप्र को 35,044 युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य मिला था। प्रदेश ने लक्ष्य से अधिक 35,859 युवाओं को प्रशिक्षण दिया। इनमें से 27,754 युवाओं का सेटलमेंट दर्ज किया गया। यानी प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं का एक बड़ा हिस्सा रोजगार या स्वरोजगार से जुड़ा। क्या है आरसेटी- आरसेटी यानी रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ग्रामीण युवाओं को ​फ्री कौशल व उद्यमिता प्रशिक्षण देने की व्यवस्था है। मप्र में आरसेटी के 53 सेंटर हैं। बीते सालों में राष्ट्रीय लक्ष्य का करीब 8.7% हिस्सा मप्र को मिला था। यूपी के बाद मप्र उन राज्यों में शामिल था, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here