Homeमध्यप्रदेशMP में अब मदर डेयरी दूध भी महंगा:₹4 प्रति लीटर बढ़े रेट;...

MP में अब मदर डेयरी दूध भी महंगा:₹4 प्रति लीटर बढ़े रेट; रोज की खपत 1.5 लाख लीटर

सांची और अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध महंगा कर दिया है। मध्य प्रदेश में कीमतें 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ी हैं। आज से ही रेट लागू हो गए हैं। मदर डेयरी ने अपने हर वैरिएंट में बढ़ोतरी की है। इससे पहले 12 नवंबर को अमूल और 14 नवंबर को सांची ने अपने दूध के रेट में इजाफा किया था। दो दिन पहले नई दिल्ली में बढ़े थे रेट
मदर डेयरी ने 11 नवंबर को दूध की कीमतें बढ़ाई थी। यह रेट नई दिल्ली में लागू हुए थे। स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश में सांची या स्थानीय दूध संघों के रेट बढ़ाने पर ही यहां कीमतें बढ़ती हैं। इसलिए तत्काल कीमतें नहीं बढ़ी थी। चूंकि, अमूल के बाद सांची ने भी रेट में बढ़ोतरी की थी। इसलिए 14 नवंबर से ही मदर डेयरी ने भरी नई कीमतें लागू कर दी। प्रदेश में मदर डेयरी की रोजाना सप्लाई करीब डेढ़ लाख लीटर है। भोपाल में इसकी खपत करीब 25 हजार लीटर है। इसके अलावा मंडीदीप, इटारसी, नर्मदापुरम, सागर, विदिशा, ललितपुर, हरदा और इंदौर में भी इसकी सप्लाई होती है। पैक्ड दूध में तीसरी सबसे ज्यादा सप्लाई
प्रदेश में पैक्ड दूध के मामले में सांची की सबसे ज्यादा खपत है। भोपाल में खुले दूध की रोजाना खपत 6 से 8 लाख लीटर है। पैकेट वाले दूध में सांची की औसतन 3 लाख लीटर रोजाना बिक्री होती है। वहीं, अमूल की खपत करीब 80 हजार लीटर है। फिर मदर डेयरी का नंबर आता है। इसके अलावा सौरभ, श्रीधी दूध की भी बिक्री होती है। सौरभ और श्रीधी की संयुक्त खपत करीब 1 लाख लीटर रोजाना है। इनकी सप्लाई भोपाल शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी होती है। दूध के अलग-अलग वेरिएंट्स का मतलब स्लाइड में देखिए सांची-अमूल और मदर डेयर की दूध की कीमतें… यह खबरें भी पढ़े… अमूल के बाद सांची दूध भी ₹4 महंगा
मध्य प्रदेश में सांची का पैक्ड दूध 4 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। नई दरें 14 नवंबर यानी शनिवार से लागू होंगी। भोपाल के अलावा इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और बुंदेलखंड के दुग्ध संघों ने भी कीमतें बढ़ाई हैं। पैकिंग मटेरियल और ट्रांसपोर्ट महंगा होने को इसकी वजह बताया गया है। वित्तीय स्थिति संतुलित बनाए रखने के लिए पैक्ड दूध के उपभोक्ता मूल्य में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी। इससे पहले अमूल ने 12 नवंबर से दूध के दाम 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाए थे। पढ़े पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here