Homeमध्यप्रदेशकेंद्रीय मंत्री के बंगले के सामने फायरिंग, VIDEO:BJP का बोर्ड लगी फॉर्च्यूनर...

केंद्रीय मंत्री के बंगले के सामने फायरिंग, VIDEO:BJP का बोर्ड लगी फॉर्च्यूनर पर बैठकर रील बनाई, बंदूक लहराई; पास में थाना और SP ऑफिस

टीकमगढ़ के सिविल लाइन रोड पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के बंगले से महज 50 मीटर दूर बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। कार पर बैठकर रील बनाई और दूसरे युवक ने बंदूक से गोली चलाई। घटनास्थल के पास पुलिस लाइन और चाट चौपाटी भी है, जहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कार पर बैठे युवक की पहचान रमन यादव के रूप में हुई है, जिस पर पहले से तीन केस दर्ज हैं। फायरिंग करने वाले दूसरे युवक की पहचान की जा रही है। ये तस्वीरें देखिए… एक युवक कार पर बैठा, दूसरा फायरिंग कर रहा वीडियो में दो युवक नजर आ रहे हैं। एक युवक कार पर बैठा है, जबकि दूसरा बंदूक से हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। कार के अंदर भी बंदूक दिखाकर रील बनाई गई। एक अन्य वीडियो में कार पर भाजपा का बोर्ड लगा नजर आ रहा है। कार के नंबर की शुरुआत MP04 से होती है। रिहायशी और व्यस्त इलाके में फायरिंग घटनास्थल के आसपास पुलिस लाइन, केंद्रीय मंत्री का बंगला और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आवास हैं। एसपी और एडिशनल एसपी समेत अन्य अधिकारियों के बंगले भी यहां से करीब 500 मीटर दूर हैं। ईदगाह मार्केट के पास चाट चौपाटी लगती है, जहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश एसडीओपी सौरभ रत्नाकर ने बताया कि फायरिंग की घटना शुक्रवार को पुलिस के संज्ञान में आई। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसडीओपी के मुताबिक, एक युवक की पहचान रमन यादव के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस दूसरे युवक की पहचान करने के साथ दोनों की तलाश कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। …………………… यह खबर भी पढ़ें ग्वालियर में बदमाशों की खुलेआम फायरिंग का VIDEO ग्वालियर में खुलेआम गोलियां चलाने और दरवाजे को तोड़ने का एक वीडियो सामने आया है। कट्‌टा, डंडा से लैस तीन बदमाशों ने एक युवक के घर पर हमला बोल दिया। पहले गोली चलाई फिर किक मारकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर घुसकर जब युवक नहीं मिला तो उसकी पत्नी और तीन बच्चों के सामने कट्‌टा लहराते हुए फायर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here