Homeमध्यप्रदेशवकीलों पर टिप्पणी के मामले में संत सुधासागर-महाराज को समन:‘वकील सुलह नहीं,...

वकीलों पर टिप्पणी के मामले में संत सुधासागर-महाराज को समन:‘वकील सुलह नहीं, झगड़ा करवाते हैं’ बयान पर कोर्ट ने पेश होने के दिए निर्देश

वकीलों को लेकर की गई एक टिप्पणी के मामले में संत सुधासागर महाराज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इंदौर जिला कोर्ट ने उन्हें समन जारी कर 4 दिसंबर को कोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। मामला उनके उस बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘वकील सुलह नहीं, झगड़ा करवाते हैं।’ इस टिप्पणी को लेकर वकीलों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। परिवाद में आरोप लगाया गया कि संत के इस बयान से वकील समुदाय की प्रतिष्ठा और भावनाएं आहत हुई हैं। इसी शिकायत के आधार पर न्यायालय में मामला पहुंचा। एडवोकेट शैलेंद्र द्विवेदी ने बताया कि कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए 12 नवंबर को संत सुधासागरमहाराज को समन जारी किया है। उन्हें निर्धारित तारीख पर अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here