मध्यप्रदेश कैडर के सबसे सीनियर IAS अधिकारी डॉ. राजेश राजौरा मई 2027 में रिटायर हो जाएंगे। वे मुख्य सचिव बनने की दौड़ में भी शामिल हैं। वर्तमान मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल 31 जनवरी 2027 को रिटायर होंगे। अगर केंद्र सरकार उन्हें एक्सटेंशन नहीं देती है तो नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होगी। ऐसे में राजौरा की दावेदारी अहम होगी। मोहन यादव सरकार के कार्यकाल में अहम जिम्मेदारियां संभालने वाले राजौरा फिलहाल प्रशासन अकादमी के महानिदेशक हैं। वे मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। हालांकि, मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति का फैसला राज्य सरकार करेगी। अगले साल मध्यप्रदेश में एसीएस स्तर के पांच और सचिव-अपर सचिव स्तर के 20 अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। यानी 2027 में वरिष्ठ IAS अधिकारियों के स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बर्णवाल को एक्स्टेंशन नहीं मिला तो ये दौड़ में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को एक्सटेंशन नहीं मिलने और डॉक्टर राजेश राजौरा को मुख्य सचिव नहीं बनाए जाने की स्थिति में जो आईएएस मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल रहेंगे उसमें 1991 बैच के मनोज गोविल का नाम सबसे ऊपर है जो केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं। इनके अलावा सीनियरिटी के हिसाब से मनु श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल (केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ) भी सीएस की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। सचिव और अपर सचिव स्तर के 20 अफसर होंगे रिटायर जनवरी से दिसंबर 2027 के बीच रिटायर होने वाले वरिष्ठ IAS अधिकारियों में राजेश राजौरा के अलावा मनु श्रीवास्तव का नाम भी शामिल है। एसीएस स्तर के पांच IAS अधिकारियों के अलावा सचिव और अपर सचिव स्तर के 20 अधिकारियों का भी अगले साल रिटायरमेंट होगा। जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह, दीपक सक्सेना भी शामिल अगले साल रिटायर होने वाले सचिव स्तर के अधिकारियों में जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह, आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना और मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव रह चुके आलोक कुमार सिंह शामिल हैं। इनके अलावा बीएस जामोद, अनिल सुचारी, दीपक सिंह और दिलीप कुमार के नाम भी सूची में शामिल हैं। इनमें कुछ अधिकारी संभागायुक्त की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सितंबर में सबसे ज्यादा पांच अफसर होंगे रिटायर महीनेवार आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में सबसे ज्यादा पांच IAS अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। जनवरी, अप्रैल, मई और दिसंबर में तीन-तीन, फरवरी, अगस्त और नवंबर में दो-दो, जबकि मार्च और जून में एक-एक अधिकारी रिटायर होंगे। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा और अपर कलेक्टर स्तर के 32 अधिकारी भी 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। कुछ डिप्टी कलेक्टर भी रिटायर होंगे। ये खबर भी पढ़ें… 12 IPS के तबादले, 5 जिलों के SP बदले मध्य प्रदेश में बुधवार देर रात गृह विभाग ने 12 IPS अधिकारियों के तबादले किए। बैतूल, पन्ना, आलीराजपुर और हरदा में नए पुलिस अधीक्षक (SP) पदस्थ किए गए हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और भोपाल में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।पूरी खबर पढ़ें
