Homeदेशपूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती:मॉर्निंग वॉक करते समय...

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती:मॉर्निंग वॉक करते समय बेहोश हो गए थे; पिछले साल स्टेंट लगा था

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें नई दिल्ली में AIIMS में भर्ती कराया गया। सुरक्षाकर्मी उन्हें PCR वाहन से घर ले गए। धनखड़ कुछ मिनट तक बेहोश रहे। बाद में तबीयत चिंताजनक होने पर उन्हें एम्बुलेंस से AIIMS ले जाया गया। 75 साल धनखड़ को AIIMS के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती किया गया है। वे कार्डियोलॉजी विभाग में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। धनखड़ की हालत के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। AIIMS प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। धनखड़ के घर पहुंचने के बाद ILBS की मेडिकल टीम और AIIMS के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनका इलाज किया। उन्हें मेडिकल केयर देने के बाद AIIMS ले जाया गया। जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 से जुलाई 2025 में इस्तीफा देने तक भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में काम किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here