Homeमध्यप्रदेशशराब पीने से रोकने पर युवक का सुसाइड:80 फीट ऊंची टंकी से...

शराब पीने से रोकने पर युवक का सुसाइड:80 फीट ऊंची टंकी से लगाई छलांग, युवक ने बढ़ाने की कोशिश की, नहीं माना

भोपाल के गुनगा गांव में शराब पीने से रोकने पर हुए घरेलू विवाद के बाद 20 वर्षीय युवक ने पानी की टंकी से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। घटना के दौरान उसके भाई ने भी टंकी पर चढ़कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे रोक नहीं पाया। मृतक की पहचान शंकर अहिरवार पिता पदम अहिरवार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शंकर का शराब पीने को लेकर परिजनों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद गुस्से में वह गांव के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। परिजनों ने उसे समझाने और नीचे उतारने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका भाई भी उसे बचाने के लिए टंकी पर चढ़ गया, लेकिन इससे पहले कि वह उसे रोक पाता, शंकर ने छलांग लगा दी। हादसे के बाद युवक को बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना मिलने पर गुनगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुनगा थाना प्रभारी रिंकू सिंह जाटव के मुताबिक, मामले में मर्ग कायम किया गया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here