Homeविदेशपाकिस्तानी TV एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या:पति का दावा- पिस्टल...

पाकिस्तानी TV एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या:पति का दावा- पिस्टल संभाल रहा था, पता नहीं था उसमें गोली है; हिरासत में लिया

पाकिस्तान के रावलपिंडी में रविवार को TV एंकर राबिया अहसान की उनके घर में गोली लगने से मौत हो गई। उनके गले के नीचे गोली लगी थी। राबिया के पति ने दावा किया कि पिस्टल संभालते समय अचानक गोली चल गई थी। उसे पता नहीं था कि पिस्टल में गोली भरी हुई है। हालांकि, राबिया के भाई की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गोली चलाने में इस्तेमाल हुई बंदूक भी बरामद कर ली है। घटना के समय बेटियां नानी के साथ थीं TV एंकर राबिया अहसान की 13 और 11 साल की दो बेटियां हैं। रावलपिंडी के सिटी पुलिस अधिकारी हसन सुखेरा ने बताया कि जब गोली चली तब राबिया की दोनों बेटियां घर के लॉन में अपनी नानी के साथ बैठी थीं। पुलिस ने घर में काम करने वाले एक कर्मचारी से भी पूछताछ की है। पुलिस ने सदर बेरूनी थाने में हत्या का केस दर्ज किया है। पंजाब फोरेंसिक साइंस एजेंसी की टीम घर से सबूत जुटा रही है। राबिया के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 41 साल की राबिया गुलशनाबाद इलाके में रहती थीं। वे एक प्राइवेट TV चैनल में एंकर और प्रोग्राम होस्ट थीं। इससे पहले वे वरिष्ठ पत्रकार आमिर मतीन और रऊफ क्लासरा के साथ करंट अफेयर्स का कार्यक्रम भी होस्ट कर चुकी थीं। राष्ट्रपति की बेटी ने निष्पक्ष जांच की मांग की राबिया की मौत पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी आसिफा भुट्टो जरदारी ने दुख जताया और हत्या की निंदा की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की, ताकि घटना की सच्चाई सामने आए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके। आसिफा ने रावलपिंडी में महिलाओं की हत्या की घटनाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने अगस्त में इसी शहर में मारी गई 45 साल की डिजिटल मीडिया अधिकारी हिना जावेद का जिक्र किया। हिना अपने घर में मृत मिली थीं। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। महिलाओं के खिलाफ अपराध के 1.73 लाख से ज्यादा मामले पाकिस्तान में बीते कुछ सालों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और हत्या के कई मामले सामने आए हैं। पाकिस्तान के मानवाधिकार मंत्रालय के मुताबिक, 2021 से 2024 के बीच महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1.73 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। ——————————- यह खबर भी पढ़ें… शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा: बोलीं- हर हाल में घर लौटूंगी; 2 साल से भारत में हैं पूर्व पीएम बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा है। वे दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। आवेदन नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश दूतावास से किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here