Homeमध्यप्रदेशहत्या कर 10 घंटे तक शव कार में रख...घुमाते रहे:मंदसौर ले गए,...

हत्या कर 10 घंटे तक शव कार में रख…घुमाते रहे:मंदसौर ले गए, ठिकाना नहीं मिला तो फिर रतलाम लौटे; चाकू से गोदकर की थी युवक की हत्या

रतलाम में 19 साल के युवक की हत्या के बाद 8 आरोपी उसका शव कार की डिक्की में रखकर करीब 10 घंटे तक घूमते रहे। वे शव को मंदसौर की तरफ ले गए, लेकिन ठिकाना नहीं मिलने पर वापस रतलाम लौट आए। यहां जामण नदी के पास शव फेंककर धार की तरफ चले गए। पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीन नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक रितेश मईड़ा डीडी नगर थाना क्षेत्र के ओसवाल नगर का रहने वाला था। गुरुवार रात वह दोस्त अज्जु बौरासी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। दो दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे। रातभर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शुक्रवार दोपहर गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार रात पुलिस को बाजना रोड स्थित जामण नदी के पास उसका शव मिला। परिजनों ने उसकी पहचान की। शव पर गले से लेकर पूरे शरीर तक चोट के निशान थे। ईंट भट्‌टे पर चाकू से किए कई वार पुलिस जांच में सामने आया कि 5 नवंबर की रात स्टेशन रोड स्थित उजाला पैलेस के पास हुई पार्टी में रितेश का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसके बाद शराब पिलाने के बहाने उसे बिरियाखेड़ी स्थित ईंट भट्‌टे पर ले गए। वहां सभी ने शराब पी। रात करीब 2 बजे फिर विवाद हुआ। इस दौरान सौरभ वर्मा और 17 साल के एक नाबालिग ने रितेश के गले, पेट और पीठ पर चाकू से कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। परिचित से बीमारी का बहाना बनाकर ली कार पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने के लिए एक आरोपी ने परिचित से परिवार में बीमारी होने का बहाना बनाकर कार ली। इसके बाद चाकू मारने वाला नाबालिग अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ शव को कार की डिक्की में रखकर मंदसौर की तरफ निकल गया। वहां शव फेंकने की जगह नहीं मिली तो अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे रतलाम लौटे। जामण नदी के पास शव फेंकने के बाद धार की तरफ चले गए। अक्टूबर में हुआ था पुराना विवाद जांच में सामने आया कि 14-15 अक्टूबर को कालिका माता मंदिर क्षेत्र में सौरभ वर्मा और रितेश के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद 17 अक्टूबर को रितेश के दोस्तों का भी सौरभ और अन्य युवकों से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते हत्या की गई। इस विवाद का केस औद्योगिक क्षेत्र थाने में दर्ज है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि विवाद और चाकू मारने के दौरान सभी 8 आरोपी मौके पर मौजूद थे। इसलिए सभी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अमन बाबा, विकास मेघवाल उर्फ जग्गू, समीर लाला और सूरज जैन की तलाश कर रही है। आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here