Homeमध्यप्रदेशमंडला के सिझोरा में पिकअप से टकराई बाइक:हाईवे पर हादसे में युवक...

मंडला के सिझोरा में पिकअप से टकराई बाइक:हाईवे पर हादसे में युवक घायल, पिकअप चालक अस्पताल लेकर पहुंचा

मंडला जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सिझोरा के पास बाइक आगे चल रहे पिकअप से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। पिकअप चालक उसे अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया ले गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पिकअप के पीछे जा टकराई बाइक जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवक नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार से जा रहा था। सिझोरा के पास उसकी बाइक आगे चल रहे पिकअप के पीछे टकरा गई। टक्कर में युवक को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने युवक के नशे में होने की आशंका जताई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रजिस्ट्रेशन नंबर से पहचान की कोशिश पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here