Homeमध्यप्रदेशइंदौर बीजेपी कार्यालय में लक्ष्मी पूजन के बाद आतिशबाजी:बैंड की धुन पर...

इंदौर बीजेपी कार्यालय में लक्ष्मी पूजन के बाद आतिशबाजी:बैंड की धुन पर थिरके सांसद-नेता; शंकर लालवानी ने दिया पानी बचाने का संदेश

इंदौर के बीजेपी कार्यालय में दीपावली पर मां लक्ष्मी का पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। पूजन में बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजी की गई। यहां बैंड भी बुलाया गया था। उसकी धुन पर नगर अध्यक्ष, सांसद सहित अन्य कार्यकर्ता जमकर थिरके। 2047 में भारत बने विकसित राष्ट्र बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि हर साल पार्टी कार्यालय में मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। इस बार भी सभी के सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। उन्होंने कहा कि मां से प्रार्थना की है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास की गंगा बहती रहे और सनातन का प्रचार होता रहे। भारत विकसित राष्ट्र के रूप में पूरे विश्व का नेतृत्व करे, यही कामना है। दीपावली पर दिया पानी बचाने का संदेश सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि दीपावली हमारा सबसे बड़ा त्योहार है। प्रधानमंत्री ने भी पूरे देश को बधाई देते हुए संदेश दिया है कि हम अपने घरों को रोशन करने के साथ पूरे देश को रोशन करें। उन्होंने लोगों से पानी बचाने की अपील करते हुए कहा कि जल ही जीवन है और जल ही कल है। इसलिए इसका संरक्षण जरूरी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here