झाबुआ जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में पुलिस ने तुवर की फसल की आड़ में की जा रही गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने खेत में दबिश देकर 105 गांजे के हरे पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 82 किलो 550 ग्राम और अनुमानित कीमत 7 लाख 84 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने खेत मालिक लालसिंह भाबोर (52) को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर खेत में दी दबिश एसडीओपी पेटलावद अनुरक्ति सबनानी के मार्गदर्शन और कल्याणपुरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक एडमिरल तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम खेड़ा में कार्रवाई की। जांच के दौरान तुवर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जाने का पता चला। पुलिस ने मौके से 105 हरे पौधे जब्त किए। 7.84 लाख रुपए आंकी गई कीमत पुलिस ने आरोपी लालसिंह पिता मानसिंह भाबोर (52), निवासी खेड़ा को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे के पौधों का कुल वजन 82 किलो 550 ग्राम है। इनकी अनुमानित कीमत 7 लाख 84 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ कल्याणपुरा थाने में अपराध क्रमांक 368/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम की रही विशेष भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक एडमिरल तोमर, सहायक उपनिरीक्षक लालसिंह चौधरी, जगदीश नायक और उमेश मकवाना की विशेष भूमिका रही। झाबुआ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती, कारोबार या तस्करी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस के अनुसार नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
