Homeमध्यप्रदेशगुना में DM-SP ने बुजुर्गों के साथ मनाई दिवाली:उपहार देकर लिया आशीर्वाद,...

गुना में DM-SP ने बुजुर्गों के साथ मनाई दिवाली:उपहार देकर लिया आशीर्वाद, BJP कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने की लक्ष्मी-गणेश की पूजा

दीपावली पर गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और SP हितिका वासल आनंदधाम वृद्धाश्रम पहुंचे। दोनों ने बुजुर्गों से मुलाकात कर उन्हें उपहार दिए और आशीर्वाद लिया। वहीं, कलेक्टर ने गादेर की सहरिया बस्ती में बच्चों को फुलझड़ियां और उपहार बांटे। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने हाट रोड स्थित पार्टी कार्यालय में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की। बुजुर्ग महिला ने सुनाया भजन कैंट क्षेत्र के आनंदधाम वृद्धाश्रम में कलेक्टर के स्वागत में वरिष्ठजन राधाबाई ने ‘कौन कहता है भगवान आते नहीं…’ भजन सुनाया। कलेक्टर, SDM गुना शिवानी पाण्डे और अन्य लोगों ने बुजुर्गों को फल और मिठाई बांटी। कलेक्टर ने कहा- आपका आशीर्वाद ही हमारे लिए सर्वोपरि है। हमारा जिला विकसित एवं समृद्ध बने, इसके लिए आपका आशीर्वाद सदैव बना रहे।’ उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। SP ने भी बुजुर्गों को दिए उपहार SP हितिका वासल भी आनंदधाम वृद्धाश्रम पहुंचीं। उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली पर उपहार दिए। इस दौरान RI पूजा उपाध्याय सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय में की पूजा हाट रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर आरती की। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना की। साथ ही गुना जिले और देश की तरक्की की कामना की।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here